होम / रेडियो / RED FM ने शुरू किया नया कैंपेन, ये है खासियत
RED FM ने शुरू किया नया कैंपेन, ये है खासियत
दो सौ दिनों तक चलाया जाएगा यह कैंपेन, जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया का भी प्रभावी रूप से किया जाएगा इस्तेमाल
पंकज शर्मा 6 years ago
देश में जलसंकट जैसे गंभीर मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए 'रेड एफएम' (Red FM) ने एक नया कैंपेन लॉन्च किया है। ‘पानी याद दिलादेंगे’ (Paani Yaad Diladenge) नाम से शुरू यह कैंपेन 200 दिनों तक चलेगा। इसके तहत मॉर्निंग शो के दौरान रोजाना लोगों को पानी के संकट के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही पानी को बचाने के उपाय भी बताए जाएंगे।
इस कैंपेन की पहुंच ज्यादा से ज्यादा तक लोगों तक हो, इसके लिए रेड एफएम देश के पहले टॉकिंग वाटर एटीएम ‘पी-लो’ (Pi-lo) के साथ ही विभिन्न संगठनों से करार करने पर भी विचार कर रहा है।बताया जाता है कि इस कैंपेन को सोशल मीडिया पर भी जोर-शोर से प्रसारित किया जाएगा। इसके तहत लोगों को ‘#MugShots’ के साथ हाथ में मग लेकर अपना फोटो शेयर करने के लिए कहा जाएगा। इन फोटो को बाद में ‘पी-लो’ (Pi-lo) वाटर एटीएम पर लगाया जाएगा।
टैग्स रेड एफएम पानी याद दिला देंगे