होम / रेडियो / दिल्लीवासियों को कुछ यूं मतदान का महत्व समझाएगा RED FM
दिल्लीवासियों को कुछ यूं मतदान का महत्व समझाएगा RED FM
इस पहल के तहत उन इलाकों पर खास फोकस किया जाएगा, जहां पर वोटिंग का प्रतिशत कम रहता है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
लोगों को जागरूक करने और दिल्ली विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 'रेड एफएम' (Red FM) ने एक नया कैंपेन लॉन्च किया है। ‘वोट द हक’ (Vote The Haq) नाम से लॉन्च किए गए इस कैंपेन में उन इलाकों पर खास फोकस किया जाएगा, जहां पर वोटिंग का प्रतिशत कम रहता है। इन इलाकों में ऑन एयर के साथ ही ऑन ग्राउंड कैंपेन भी चलाया जाएगा।
इस कैंपेन के तहत मोटरसाइकिल सवारों के कई समूह इन इलाकों में वोटिंग के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करेंगे। रेडियो जॉकी (RJ) इन गतिविधियों का प्रमोशन करेंगे और चुने गए श्रोताओं को आठ फरवरी को बाइक सवारों के इन ग्रुप्स के साथ संबंधित मतदान केंद्रों पर सवारी करने का मौका मिलेगा।
इस कैंपेन के बारे में ‘रेड एफएम’ (RED FM) और ‘मैजिक एफएम’ (Magic FM) की सीओओ और डायरेक्टर निशा नारायणन का कहना है, ‘मजबूत प्रजातंत्र और अच्छी सरकार के लिए प्रत्येक वोट कीमती है। इस कैंपने का उद्देश्य दिल्ली में कम मतदान प्रतिशत वाले इलाकों में लोगों को जागरूक करना है, ताकि वे अपने वोट का महत्व समझें और मतदान जरूर करें।’ इस कैंपेन के तहत ‘रेड एफएम’ ने विशेष रूप से ‘दिल्ली चुनाव 2020’ के लिए एक गाना भी लॉन्च किया है।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स रेड एफएम दिल्ली विधानसभा चुनाव वोट द हक