होम / रेडियो / किस मार्केट में कौन से रेडियो FM का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर, जानें यहां

किस मार्केट में कौन से रेडियो FM का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर, जानें यहां

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए वर्ष 2021 के 47वें हफ्ते से 50वें हफ्ते के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए वर्ष 2021 के 47वें हफ्ते से 50वें हफ्ते (14 नवंबर 2021 से 11 दिसंबर 2021) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, इस दौरान दिल्ली और मुंबई के मार्केट में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का दबदबा बना रहा है। पिछले हफ्ते की तरह इस अवधि में भी कोलकाता में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा है, जबकि बेंगलुरु में ‘बिग एफएम’ (BIG FM) सबसे ज्यादा सुना गया है।

मुंबई में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का मार्केट शेयर इस हफ्ते सबसे ज्यादा 16.3 प्रतिशत रहा है। वहीं, 15.8 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi)  इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा है, वहीं 13.6 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM) तीसरे नंबर पर रहा है। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।

दिल्ली में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 16.5 मिलियन श्रोताओं में 23.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 14.4 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) दूसरे नंबर पर रहा है। इस लिस्ट में 11.6 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM)  तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह नौ बजे से सुबह 10 बजे के बीच रही।

बेंगलुरु के मार्केट को देखें तो 30.3 प्रतिशत शेयर के साथ ‘बिग एफएम’ (BIG FM) इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है। वहीं, ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) 26.2 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रहा। ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) ने 14.9 प्रतिशत शेयर के साथ इस लिस्ट में तीसरा नंबर हासिल किया। यहां सुबह सात बजे से सुबह आठ बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।

वहीं, कोलकाता की बात करें तो यहां एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में 26.5 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा, जबकि 24.2 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद इस लिस्ट में 13.4 प्रतिशत के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का नंबर रहा। सुबह नौ बजे से सुबह दस बजे के बीच यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।

इस अवधि में बेंगलुरु के मार्केट में रेडियो की पहुंच सबसे ज्यादा देखी गई। दिल्ली और कोलकाता के मार्केट में घर से बाहर रेडियो सुनने वालों की संख्या में इजाफा हुआ।


टैग्स रेटिंग्स रेडियो सिटी रेडियो रेडियो मिर्ची बिग एफएम फीवर एफएम रैम रेटिंग्स रेडियो एंड एंटरटेनमेंट
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

5 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

54 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago