होम / रेडियो / किस मार्केट में कौन सा FM रेडियो रहा श्रोताओं की पहली पसंद, जानें यहां
किस मार्केट में कौन सा FM रेडियो रहा श्रोताओं की पहली पसंद, जानें यहां
देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए वर्ष 2021 के 35वें हफ्ते से 38वें हफ्ते के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए वर्ष 2021 के 35वें हफ्ते से 38वें हफ्ते (22 अगस्त 2021 से 18 सितंबर 2021) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, पिछले हफ्ते की तरह दिल्ली और मुंबई के मार्केट में इस बार भी ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का दबदबा बना रहा है। इस अवधि में कोलकाता में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा है, जबकि बेंगलुरु में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) सबसे ज्यादा सुना गया है।
मुंबई में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का मार्केट शेयर इस हफ्ते भी सबसे ज्यादा 15.4 प्रतिशत रहा है। श्रोताओं की हिस्सेदारी में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) 14.9 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं, 14.8 प्रतिशत शेयर के साथ ही ‘बिग एफएम’ (BIG FM) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। सुबह नौ बजे से सुबह 10 बजे तक और फिर सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।
दिल्ली में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 16.5 मिलियन श्रोताओं में 22 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 14.9 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) दूसरे नंबर पर रहा है। इस लिस्ट में 12.5 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM) तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह नौ बजे से सुबह 10 बजे के बीच रही।
बेंगलुरु के मार्केट को देखें तो ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) 26.7 प्रतिशत शेयर के साथ नंबर वन पर रहा। 24.1 प्रतिशत शेयर के साथ ही ‘बिग एफएम’ (BIG FM) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) ने 13.6 प्रतिशत शेयर के साथ इस लिस्ट में तीसरा नंबर हासिल किया। यहां सुबह सात बजे से सुबह आठ बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।
वहीं, कोलकाता की बात करें तो यहां एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में 27.4 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा, जबकि 24.4 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद इस लिस्ट में 12.4 प्रतिशत के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का नंबर रहा। सुबह नौ बजे से सुबह दस बजे के बीच यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।
इस अवधि के दौरान मुंबई के मार्केट में रेडियो की पहुंच सबसे ज्यादा देखी गई। सिर्फ मुंबई के मार्केट में घर से बाहर रेडियो सुनने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई।
टैग्स रेटिंग्स रेडियो सिटी रेडियो रेडियो मिर्ची बिग एफएम फीवर एफएम रैम रेटिंग्स रेडियो एंड एंटरटेनमेंट