होम / रेडियो / किस मार्केट में कौन सा रेडियो FM रहा सबसे आगे, पढ़ें यहां

किस मार्केट में कौन सा रेडियो FM रहा सबसे आगे, पढ़ें यहां

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 47वें से 50वें हफ्ते (15नवंबर-12 दिसंबर) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 47वें से 50वें हफ्ते (15नवंबर-12 दिसंबर) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, मुंबई और दिल्ली के मार्केट में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का दबदबा बना रहा है। बेंगलुरु में ‘बिग एफएम’ (Big FM) सबसे ज्यादा सुना गया है, जबकि कोलकाता में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा है।

मुंबई में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM)  का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 16.9 प्रतिशत रहा है। श्रोताओं की हिस्सेदारी में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) 13.9 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 13.5 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।

दिल्ली की बात करें तो यहां 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 16.5 मिलियन श्रोताओं में 21.8 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 13.5 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM)  दूसरे नंबर पर और 12.1 प्रतिशत शेयर के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच रही।

बेंगलुरु के मार्केट को देखें तो यहां 5.3 मिलियन श्रोताओं में 24 प्रतिशत लोगों ने ‘बिग एफएम’ (Big FM) को सुना और यह इस लिस्ट में टॉप पर रहा। ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) 23.6 प्रतिशत के साथ दूसरे और ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) 16.1 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यहां सुबह नौ से 10 बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।

वहीं, कोलकाता में एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में 27.9 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा, जबकि 27.8 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद इस लिस्ट में 15.8 प्रतिशत के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM) का नंबर रहा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।

इस अवधि में मुंबई के मार्केट को छोड़कर सभी मार्केट्स में रेडियो की पहुंच काफी रही। सभी मार्केट्स में घर से बाहर रेडियो सुनने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।


टैग्स रेटिंग्स रेडियो सिटी रेडियो रेडियो मिर्ची बिग एफएम फीवर एफएम रैम रेटिंग्स रेडियो एंड एंटरटेनमेंट
सम्बंधित खबरें

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

16 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

6 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

17 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

18 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

4 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago