होम / रेडियो / RAM Ratings: जानिए, कौन से मार्केट में किस रेडियो FM ने जमाई अपनी धाक
RAM Ratings: जानिए, कौन से मार्केट में किस रेडियो FM ने जमाई अपनी धाक
देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 45वें से 48वें हफ्ते (01नवंबर-28 नवंबर) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए 45वें से 48वें हफ्ते (01नवंबर-28 नवंबर) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, मुंबई और दिल्ली के मार्केट में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का दबदबा बना रहा है। बेंगलुरु में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) ज्यादा सुना गया है, जबकि कोलकाता में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) को पीछे छोड़कर ‘बिग एफएम’ (Big FM) ने टॉप पर रहने का दावा किया है।
मुंबई की बात करें तो यहां 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 16.9 प्रतिशत रहा है। श्रोताओं की हिस्सेदारी में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) 14 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 13.3 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।
दिल्ली में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 16.5 मिलियन श्रोताओं में 22.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 13 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM) दूसरे नंबर पर और 11.8 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच रही।
वहीं, बेंगलुरु के 5.3 मिलियन श्रोताओं में 24.1 प्रतिशत लोगों ने ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) को सुना और यह इस लिस्ट में टॉप पर रहा। ‘बिग एफएम’ (Big FM) 23.7 प्रतिशत के साथ दूसरे और ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) 15.9 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यहां सुबह नौ से 10 बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।
अब कोलकाता के मार्केट को देखें तो यहां एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में 27.7 प्रतिशत शेयर के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) टॉप पर रहा, जबकि 27.6 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद इस लिस्ट में 16.6 प्रतिशत के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM) का नंबर रहा। यहां सुबह आठ से नौ बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।
टैग्स रेटिंग्स रेडियो सिटी रेडियो रेडियो मिर्ची बिग एफएम फीवर एफएम रैम रेटिंग्स रेडियो एंड एंटरटेनमेंट