होम / रेडियो / कोरोना पर सोशल मैसेज को लेकर Radio City की ये बड़ी पहल

कोरोना पर सोशल मैसेज को लेकर Radio City की ये बड़ी पहल

यह कदम न सिर्फ रेडियो सिटी कोविड-19 के बारे में विश्वसनीय सूचनाएं उपलब्ध कराने का प्लेटफॉर्म बनाएगा बल्कि अपने क्लाइंट्स को विज्ञापन खर्च में कटौती करने में भी मदद करेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना वायरस (कोविड-19) ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है। कोरोना वायरस के चलते कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस खतरनाक बीमारी को लेकर लोगों में तमाम तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं। ऐसे में इन अफवाहों पर लगाम लगाने और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) ने कोरोना वायरस से जुड़े सभी प्रकार के कम्युनिकेशन में 50 प्रतिशत शुल्क कटौती की घोषणा की है। यह कदम न सिर्फ ‘रेडियो सिटी’ को कोविड-19 के बारे में विश्वसनीय सूचनाएं उपलब्ध कराने का प्लेटफॉर्म बनाएगा बल्कि अपने क्लाइंट्स को विज्ञापन खर्च में कटौती करने में भी मदद करेगा।

अपने क्लाइंट्स और एजेसिंयों के लिए जारी विज्ञापन में ‘रेडियो सिटी’ की ओर से कहा गया है, ‘अफवाहों पर रोक लगाने और जागरूकता फैलाने के लिए आपकी आवाज बनने पर हमें गर्व है।’ इस विज्ञापन में यह भी कहा गया है, ‘जिंदगी के लिए बड़ा खतरा होने के साथ ही कोरोना वायरस मानसिक तनाव के स्तर को भी बढ़ा देता है। लेकिन अगर आप एक ब्रैंड के रूप में जिम्मेदार और जागरूकता संदेश के माध्यम से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने में विश्वास करते हैं या किसी ऐसे प्रॉडक्ट/सर्विस को बढ़ावा देते हैं जो उपभोक्ताओं को इस वायरस से बचाने में मदद करता है, तो हमें आपका सपोर्ट कर खुशी होगी। इसलिए कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करते संदेशों/सर्विसेज पर रेडियो सिटी की तरफ से फीस में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।’  

इस पहल के बारे में ‘रेडियो सिटी’ के सीईओ अशित कुकियन का कहना है, ‘हम अपने क्लाइंट्स और एजेसिंयों के साथ मीटिंग्स कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे माहौल में उनका बिजनेस काफी प्रभावित होगा, इसलिए वे विज्ञापन पर पैसा लगाना नहीं चाहते हैं। हालांकि कई ब्रैंड्स सामाजिक रूप से काफी जिम्मेदार हैं और हमने सोचा है कि हमारे लिए यह सही समय है, जब कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता संदेश फैलाने वालों को अपना प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएं।’

कुकियन के अनुसार, ‘यह सच बात है कि बिजनेस प्रभावित होने के कारण एडवर्टाइजिंग अथवा मार्केटिंग में पैसा लगाने के लिए एडवर्टाइजर अथवा ब्रैंड्स को काफी विवेक से निर्णय लेना होगा। इसलिए हमने सोचा कि इस बोझ को कम करने के लिए एक ब्रैंड के तौर पर हम 50 प्रतिशत की छूट देंगे।’


टैग्स रेडियो सिटी कोरोना वायरस कोविड-19 रेडियो विज्ञापन कोरोना वायरस कैंपेन फीस में कटौती
सम्बंधित खबरें

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

6 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

19 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago