होम / रेडियो / ‘Radio City’ ने लीडरशिप टीम में किए कई बदलाव

‘Radio City’ ने लीडरशिप टीम में किए कई बदलाव

कंपनी के अनुसार, यह कवायद ऑपरेशंस को बेहतर ढंग से संचालित करने, क्षेत्रीय स्ट्रैटेजी को मजबूत करने और देशभर में रेवेन्यू वृद्धि को तेज करने के उद्देश्य से की गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

‘रेडियो सिटी’ (Radio City) ने शीर्ष स्तर पर कुछ नियुक्तियां और फेरबदल किए हैं। कंपनी के अनुसार, यह कवायद ऑपरेशंस को बेहतर ढंग से संचालित करने, क्षेत्रीय स्ट्रैटेजी को मजबूत करने और देशभर में रेवेन्यू वृद्धि को तेज करने के उद्देश्य से की गई है।

कंपनी का लक्ष्य एफएम रेडियो में अपनी पकड़ और मजबूत करने के साथ-साथ डिजिटल, ब्रैंडेड कंटेंट और इंटीग्रेटेड मार्केटिंग प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी को और गहराई तक ले जाना है।

इस कवायद के तहत लोचन कोठारी को वाइस प्रेजिडेंट और हेड ऑफ मार्केटिंग बनाया गया है। वे ब्रैंड स्ट्रैटेजी, मार्केटिंग और कंज्यूमर्स से जुड़ाव को मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आलोक सक्सेना को सेल्स हेड (North, East, Rajasthan, UP & Government) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी इस भूमिका में आलोक सक्सेना अब दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मार्केट्स के साथ-साथ सरकारी विज्ञापन सेगमेंट की सेल्स टीम की अगुवाई करेंगे।

विनोदन पी, जो पहले दक्षिण भारत के बाजारों की कमान संभाल रहे थे, अब गुजरात और महाराष्ट्र के बाकी क्षेत्रों का भी नेतृत्व करेंगे। वहीं, महेंद्र मेनेजिस (Mahendra Menezes) अब मुंबई और मध्य प्रदेश (इंदौर) की सेल्स टीम का नेतृत्व करेंगे।

इन नियुक्तियों के बारे में रेडियो सिटी की मूल कंपनी म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लिमिटेड (Music Broadcast Ltd) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) अब्राहम थॉमस ने कहा, ‘रेडियो सिटी में मजबूत लीडरशिप और टीमवर्क ही हमारी सफलता की असली कुंजी हैं। इन नियुक्तियों के जरिये हम घरेलू टैलेंट को बढ़ावा देने के अपने संकल्प को दोहरा रहे हैं, साथ ही कंपनी में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण भी ला रहे हैं। अविनाश, आलोक, विनोदन, महेंद्र और लोचन, ये सभी रेडियो सिटी की आत्मा (जुनून, प्रदर्शन और भविष्य की तैयारी) का प्रतिनिधित्व करते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि यह टीम हमारे ब्रैंड को सफलता और इनोवेशन के नए आयामों तक ले जाएगी।’

वहीं, ‘रेडियो सिटी’ के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (CRO) अविनाश नायर ने कहा, ‘रेडियो सिटी की असली ताकत हमारे लोगों में और क्लाइंट्स व ऑडियंस के साथ उनके गहरे रिश्तों में है। आलोक, विनोदन और महेंद्र ने अपने-अपने क्षेत्रों में शानदार नेतृत्व दिखाया है, वहीं लोचन हमारे मार्केटिंग प्रयासों में नई ऊर्जा और स्ट्रैटेजिक विजन लाते हैं। यह पूरी लीडरशिप टीम मिलकर रेडियो सिटी की ग्रोथ, इनोवेशन और देशभर के श्रोताओं से हमारे जुड़ाव को और मजबूत करेगी।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

5 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago