होम / रेडियो / BIG FM ने फेस्टिव सीजन पर गड़ाईं आंखें, बनाई ये स्ट्रैटेजी
BIG FM ने फेस्टिव सीजन पर गड़ाईं आंखें, बनाई ये स्ट्रैटेजी
एफएम रेडियो नेटवर्क की ओर से इन-हाउस रिसर्च और क्लाइंट्स के फीडबैक के आधार पर लिया गया है निर्णय
पंकज शर्मा 6 years ago
देश के बड़े एफएम रेडियो नेटवर्क ‘बिग एफएम’ (BIG FM) ने एडवर्टाइजर्स की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए एक नया डानयामिक रेट कार्ड (dynamic rate card) जारी किया है। नए रेट कार्ड की मदद से एडवर्टाइजर्स अब कम बजट में भी अपनी सहूलियत के तहत विभिन्न मार्केट्स में अपने पैर पसार सकेंगे।
नई व्यवस्था के तहत रेडियो स्टेशन ने ‘Fantastic 8’, ‘Super 6’ और ‘Super 4’ जैसे पैकेज जारी किए हैं। इनमें से एडवर्टाइजर्स अपनी सुविधा और बचत के हिसाब से पैकेज चुन सकते हैं। नए रेट एक अगस्त से तीस सितंबर तक प्रभावी रहेंगे। माना जा रहा है कि फेस्टिव सीजन को देखते हुए इस तरह के रेट कार्ड जारी किए गए हैं।
‘Fantastic 8’ पैकेज के तहत एडवर्टाइजर्स के लिए सभी आठ प्रमुख मार्केट्स- मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, चंडीगढ़ और पुणे उपलब्ध रहेंगे। पैकेज में बिग एफएम की मौजूदगी वाले कोई भी आठ फोकस मार्केट और आठ इमर्जिंग मार्केट्स को लिया जा सकता है।
इसी तरह ‘Super 6 के पैकेज में एडवर्टाइजर्स के लिए छह प्रॉयरिटी मार्केट्स, छह फोकस मार्केट्स और छह इमर्जिंग मार्केट्स को शामिल किया गया है। वहीं, ‘Super 4’ के पैकेज में चार प्रॉयरिटी मार्केट्स, चार फोकस मार्केट्स और चार इमर्जिंग मार्केट्स को शामिल किया गया है। इसके अलावा यदि एडवर्टाइजर्स कोई भी डानयामिक पैकेज खरीदता है तो उसे इमर्जिंग मार्केट में एक के साथ एक का अतिरिक्त ऑफर दिया जाएगा।
इस बारे में बिग एफएम की बिजनेस हेड राशि महाजन का कहना है, ‘त्योहारों को ध्यान में रखते हुए हम एडवर्टाइजर्स के लिए ऐसा कंप्लीट पैकेज तैयार करना चाहते थे, जो हमारी सर्विस का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें। इन-हाउस रिसर्च और क्लाइंट्स के फीडबैक के आधार पर ये डायनामिक पैकेज तैयार किए गए हैं। रेडियो का क्षेत्र वर्तमान में तेजी से बदल रहा है। ऐसे में एडवर्टाइजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस तरह की पेशकश की गई है।’
टैग्स बिग एफएम एफएम रेडियो नेटवर्क डायनामिक रेट कार्ड राशि महाजन