होम / रेडियो / सकारात्मकता फैलाने के साथ मनोरंजन का भी ख्याल रखेगी एबीपी न्यूज और MY FM की ये पहल

सकारात्मकता फैलाने के साथ मनोरंजन का भी ख्याल रखेगी एबीपी न्यूज और MY FM की ये पहल

दैनिक भास्कर समूह की रेडियो इकाई ‘MY FM’ ने हाल ही में एबीपी न्यूज के साथ हाथ मिलाया है, जिसका उद्देश्य है कि हर किसी की सुबह की शुरुआत बेहद ही खुशहाल तरीके से हो।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दैनिक भास्कर समूह की रेडियो इकाई ‘माय एफएम’ (MY FM) ने हाल ही में एबीपी न्यूज के साथ हाथ मिलाया है, जिसका उद्देश्य है कि हर किसी की सुबह की शुरुआत बेहद ही खुशहाल तरीके से हो। दोनों ग्रुप्स ने ऐसे समय पर अपने कदम बढ़ाए हैं, जब मौजूदा वैश्विक महामारी की वजह से लोग तनाव और नकारात्मकता के माहौल में जी रहे हैं।

वर्तमान दौर में टीवी और रेडियो ऐसे माध्यम बने हुए हैं, जो हर दिन लाइव-कंटेंट उपलब्ध कराते हैं। टीवी प्रामाणिक खबरें और जानकारी दे रहा है, जबकि रेडियो सकारात्मकता और मनोरंजन प्रदान कर रहे हैं। लिहाजा दोनों ग्रुप्स की ओर से उठाए गए इस कदम से विश्वसनीय और समय पर जानकारी उपलब्ध होगी, जो पॉजिटिविटी फैलाने के साथ ही लोगों का मनोरंजन भी करेगी।

एक महीने तक चलने वाली इस कवायद के तहत विभिन्न शहरों में कार्यरत ‘माय एफएम’ के रेडियो जॉकी (RJs) रोजाना एबीपी न्यूज के मॉर्निंग शो ‘नमस्ते भारत’ (Namaste Bharat) पर दिखाई देंगे और वर्तमान परिदृश्य में उनके शहर के क्या हालात हैं, उस पर अपनी राय रखेंगे। एबीपी न्यूज एंकर्स विकास भदौरिया, प्रतिमा मिश्रा और कुमकुम बिनवाल द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो पर अब आरजे कार्तिक, आरजे मीनाक्षी, आरजे विनी, आरजे अर्चना, आरजे दर्शना, आरजे मोहित, आरजे अनिमेश और आरजे राजन नजर आएंगे।

ये आरजे अपने स्टाइल में बताएंगे कि कैसे वे श्रोताओं को लॉकडाउन का पालन करने और सुरक्षा उपायों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी तरह एबीपी न्यूज को एंकर विकास भदौरिया, प्रतिमा मिश्रा और कुमकुम बिनवाल माय एफएम के विभिन्न स्टेशनों पर मॉर्निंग शो में अपनी बात शेयर करेंगे।


टैग्स एबीपी न्यूज दैनिक भास्कर माय एफएम लॉकडाउन मॉर्निंग शोज रेडियो शोज नमस्ते भारत
सम्बंधित खबरें

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

6 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

11 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

13 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

11 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

2 hours ago