होम / रेडियो / Mirchi से जुड़े फरहाद के वाडिया, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Mirchi से जुड़े फरहाद के वाडिया, मिली बड़ी जिम्मेदारी

‘एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड’ (ENIL) के एफएम रेडियो चैनल ‘मिर्ची’ (Mirchi) ने फरहाद के. वाडिया (Farhad K. Wadia) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘एंटरटेनमेंट नेटवर्क इंडिया लिमिटेड’ (ENIL) के एफएम रेडियो चैनल ‘मिर्ची’ (Mirchi) ने फरहाद के. वाडिया (Farhad K. Wadia) को हेड (नॉर्थ अमेरिका) के पद पर नियुक्त किया है। अपनी इस भूमिका में वह यूएसए और कनाडा में मिर्ची के विस्तार की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।  

फरहाद को 35 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्ष 2002 के बाद से उन्होंने चैनल 4 नेटवर्क्स यूएई, हिंदुस्तान टाइम्स दिल्ली, नेटवर्क18 इंडिया और सैमुअल ज्वैलर्स यूएसए जैसी कंपनियों में नेतृत्व की भूमिका निभाई है।

कंपनी में फरहाद वाडिया का स्वागत करते हुए ‘ENIL’के एमडी और सीईओ प्रशांत पांडेय का कहना है, ‘मिर्ची ने इस साल कई नए क्षेत्रों में कदम रखा है। हम इस कार्य को जारी रखने और इन बाजारों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं। हमें खुशी है कि फरहाद वाडिया उत्तरी अमेरिकी मार्केट में हमारा नेतृत्व कर रहे हैं। हमें यकीन है कि उनका विशाल अनुभव मिर्ची को उत्तरी अमेरिका में मजबूत उपस्थिति बनाने में मदद करेगा।‘

वहीं, फरहाद वाडिया का कहना है, ‘मिर्ची भारत का प्रमुख म्यूजिक और एंटरटेनमेंट ब्रैंड है और यह ग्लोबल स्तर पर अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय विस्तार की दिशा में उनके साथ जुड़कर मैं काफी खुश हूं और विकास की इस कहानी में अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।’

बता दें कि इस साल मिर्ची ने मिडिल ईस्ट (Middle East) में अपने विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बहरीन में शुरुआत की है। मिर्ची ने हाल ही में कतर में अपने रेडियो स्टेशन को लॉन्च किया था और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बाजार में फिर से कदम रखा था।  


टैग्स अपॉइंटमेंट नियुक्ति मिर्ची फरहाद के वाडिया
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

4 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago