होम / रेडियो / सूचना प्रसारण मंत्रालय ने रेडियो ऑपरेटर्स को दी बड़ी राहत, मानी ये मांग

सूचना प्रसारण मंत्रालय ने रेडियो ऑपरेटर्स को दी बड़ी राहत, मानी ये मांग

सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने रेडियो ऑपरेटर्स को राहत देते हुए उनकी एक मांग को मान लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने रेडियो ऑपरेटर्स को बड़ी राहत दी है। ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने रेडियो ऑपरेटर्स की वह मांग मान ली है, जिसमें लाइसेंस फीस को फिलहाल स्थगित करने की बात कही गई थी। इसके अलावा मंत्रालय ने प्रिंट मीडिया द्वारा न्यूज प्रिंट के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कमी किए जाने की प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री की मांग को वित्त मंत्रालय के पास विचार के लिए भेज दिया है।

इस रिपोर्ट में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण ब्रॉडकास्टर्स और फिल्म इंडस्ट्री के सामने आ रहीं परेशानियों के मद्देनजर उनकी मांगों से वित्त मंत्रालय को अवगत कराया गया है।

अधिकारी का कहना है, ‘सूचना प्रसारण मंत्रालय को इस तरह की तमाम गुजारिश प्राप्त हुई हैं और स्थिति को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। रेडियो इंडस्ट्री की तरफ से बकाया लाइसेंस फीस के भुगतान में कुछ मोहलत की मांग की गई थी। इसलिए, हमने अप्रैल, मई और जून के बकाया का भुगतान अगली तिमाही में करने की अनुमति दे दी है।’

इसके अलावा कोरोनावायरस के खौफ को देखते हुए वर्तमान में अखबारों के सर्कुलेशन पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा है और विज्ञापन में भी कमी आई है। इसके मद्देनजर न्यूजप्रिंट के आयात पर लगने वाली पांच प्रतिशत कस्टम ड्यूटी में भी राहत की मांग की गई थी।   

इस बारे में अधिकारी का कहना है, ‘इस मामले को वित्त मंत्रालय के पास विचार के लिए भेजा गया है, क्योंकि इसमें वित्तीय निहितार्थ शामिल हैं। हाल ही में न्यूजप्रिंट पर लगने वाली 10 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी को घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया था। इसके अलावा ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर और सिनेमा इंडस्ट्री की तमाम मांगों को भी वित्त मंत्रालय के समक्ष रखा गया है।’

बता दें कि इस बारे में 24 मार्च को ‘इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी’ (INS) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में कहा गया था कि कोरोनावायरस जैसी वैश्विक महामारी के बारे में अखबार जहां लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं, वहीं उनके ऊपर खुद आर्थिक संकट पैदा हो रहा है।


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय मीडिया एमआईबी
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

4 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

8 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

7 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

7 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

8 hours ago