होम / रेडियो / FM चैनल्स को सरकार की चेतावनी, इस तरह के कंटेंट को लेकर होगी सख्त कार्रवाई

FM चैनल्स को सरकार की चेतावनी, इस तरह के कंटेंट को लेकर होगी सख्त कार्रवाई

एफएम रेडियो चैनल्स पर आपत्तिजनक कंटेंट का प्रसारण करने को लेकर अब केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

एफएम रेडियो चैनल्स पर आपत्तिजनक कंटेंट का प्रसारण करने को लेकर अब केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाई है और आवश्यक कदम उठाते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिए हैं।

केंद्र सरकार ने कहा है कि रेडियो जॉकी एफएम चैनल्ल पर अश्लील और डबल मीनिंग वाले शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने एक एडवाइजरी में एफएम चैनल्स से किसी तरह की अश्लीलता के प्रचार से बचने की चेतावनी दी है। एफएम रेडियो चैनलों को अश्लील एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित नहीं करने का निर्देश  देते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की कंटेंट को प्रसारित करना ग्रांट ऑफ परमिशन एग्रीमेंट (GOPA) का घोर उल्लंघन है।

मंत्रालय ने हाल ही में जारी किए एक परामर्श में कहा, 'सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने पाया है कि कई एफएम रेडियो चैनल्स पर अक्सर अश्लील व आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित किए जाते हैं। यह भी पाया गया कि कई रेडियो जॉकी की भाषा अशोभनीय, दोहरे अर्थ वाली (डबल मीनिंग) और आपत्तिजनक होती है। वे अक्सर मानहानिकारक और अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, जो सही नहीं लगती।'

मंत्रालय ने बयान में कहा कि ग्रांट ऑफ परमिशन एग्रीमेंट (जीओपीए) की धारा 7.6 में प्रावधान है कि ग्रांट पाने वाला यह सुनिश्चित करेगा कि उसके चैनल पर प्रसारित कोई भी कंटेंट, संदेश, विज्ञापन या संवाद भारत के कानूनों के तहत आपत्तिजनक, अश्लील, अनधिकृत या असंगत ना हो।

बयान में कहा गया कि ऐसी किसी भी कंटेंट को प्रसारित करना जीओपीए का घोर उल्लंघन है। इसमें यह भी प्रावधान है कि अनुमति प्राप्त करने वाला उसी कार्यक्रम और विज्ञापन नियम का पालन करेगा जिसका आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो यानी एआईआर) अनुसरण करता है।

मंत्रालय ने कहा, 'मंत्रालय, जीओपीए से प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए सभी एफएम रेडियो चैनल्स को सलाह देता है कि वे निर्धारित नियमों व शर्तों का सख्ती से पालन करें और इसका उल्लंघन करने वाली किसी भी कंटेंट को प्रसारित न करें। सभी चैनल ऐसे कंटेंट के प्रसारण में अपने विवेक का इस्तेमाल करें।'

बयान में कहा गया, 'सभी एफएम रेडियो चैनल उपरोक्त निर्देश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। किसी भी उल्लंघन पर जीओपीए के निर्धारित नियमों व शर्तों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।'


टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय मीडिया आपत्तिजनक कंटेंट अश्लील कंटेंट कार्रवाई FM चैनल्स डबल मीनिंग
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

4 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago