होम / रेडियो / पत्रकार अमित राजपूत की रेडियो की दुनिया में वापसी, मिली नई जिम्मेदारी

पत्रकार अमित राजपूत की रेडियो की दुनिया में वापसी, मिली नई जिम्मेदारी

हाल ही में अमित राजपूत ने चीन की एक वेबसाइट से इस्तीफा दिया है, जहां ये क्रिएटिव कंटेंट के लिए सपोर्ट कर रहे थे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

कुछ सालों से ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया से दूर रहे रेडियो पत्रकार अमित राजपूत एक बार फिर से नई जिम्मेदारी के साथ वापस लौटे हैं। अमित राजपूत ने बतौर प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) के सामुदायिक रेडियो ‘96.9 एफएम-अपना रेडियो’ को जॉइन कर लिया है।

अमित राजपूत IIMC के 2014-15 बैच के छात्र भी रहे हैं। आकाशवाणी महानिदेशालय में दिल्ली स्टेशन के प्रधानमंत्री के विशेष कार्यक्रम ‘मन की बात’ से कॅरियर की शुरुआत करने वाले अमित राजपूत मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं। अमित राजपूत को आकाशवाणी में ‘मन की बात’ के अलावा एफएम रेनबो और एफएम गोल्ड में विशेष रूप से काम का अनुभव है। इसके अलावा अमित राजपूत प्रसार भारती द्वारा क्रॉस चैनल पब्लिसिटी और क्रॉस मीडिया पब्लिसिटी के लिए गठित प्रोग्राम प्रमोशन यूनिट की स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी रहे हैं।

आकाशवाणी के बाद इन्होंने ब्रॉडकास्टिंग की दुनिया से किनारा कर लिया था और वर्ष 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों की कवरेज के लिए लखनऊ चले गये। वहां आउटलुक फेम योगेश मिश्रा के संस्थान न्यूजट्रैक डॉट कॉम और हिंदी साप्ताहिक ‘अपना भारत’ में काम किया। हाल ही में अमित राजपूत ने चीन की एक वेबसाइट से इस्तीफा दिया है, जहां ये क्रिएटिव कंटेंट के लिए सपोर्ट कर रहे थे।

इसके अलावा अमित राजपूत अपनी किताब ‘अंतर्वेद प्रवरः गणेश शंकर विद्यार्थी’ पर काम कर रहे थे, जो कि शीघ्र ही लॉन्च होने जा रही है। इससे पूर्व अमित राजपूत विदेश मंत्रालय की एक कॉफी-टेबल बुक ‘अभूतपूर्व संपर्क- असाधारण सफलताएं’ का वर्तनी शुद्धिकरण भी कर चुके हैं। इस यात्रा के बाद अमित राजपूत एक बार फिर से ब्रॉडकास्टिंग की ओर लौटे हैं और अपना रेडियो में हेड ऑफ प्रोग्रामिंग राजेन्द्र चुघ के बाद टीम के वाइस कैप्टन की भूमिका में बतौर प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


टैग्स अमित राजपूत रेडियो पत्रकार 96.9 एफएम-अपना रेडियो
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

5 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago