होम / रेडियो / जेल के बंदी भी सुन सकेंगे एफएम रेडियो, हुई ये शुरुआत

जेल के बंदी भी सुन सकेंगे एफएम रेडियो, हुई ये शुरुआत

रेडियो एफएम पर दोपहर तीन से चार बजे तक प्रसारण किया जाएगा। इसमें ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के अलावा गाने भी सुनने को मिलेंगे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अब आगरा जिला जेल में निरुद्ध बंदी भी एफएम रेडियो का लुत्फ ले सकेंगे। दरअसल, बुधवार को इस जेल में अपने एफएम रेडियो की शुरुआत की गई। यहां पर रेडियो जॉकी (आरजे) की भूमिका भी बंदी ही निभाएंगे। इसका नाम जिला कारागार रेडियो आगरा रखा गया है।

जिला जेल में एफएम रेडियो स्टेशन का उदघाटन एसएसपी बबलू कुमार और तिनका तिनका संस्‍था की संस्‍थापिका व वरिष्ठ पत्रकार वर्तिका नंदा ने किया। उन्होंने इसे जेल में कैदियों के लिए सकारात्मक शुरुआत बताया। फिलहाल, इस एफएम रेडियो में दो आरजे काम करेंगे। इस जेल एफएम की पहली रेडियो जॉकी आईआईएम बेंगलुरु से पास आउट है, जो यहां करीब चार महीने से बंद है, जबकि पुरुष आरजे पोस्ट ग्रेजुएट है और करीब दो साल से यहां बंद है। जेल एफएम पर दोपहर तीन से चार बजे तक प्रसारण किया जाएगा। इसमें ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के अलावा गाने भी सुनने को मिलेंगे।

दरअसल, जेलों में सजा काट रहे कैदियों को सुधारने के लिए तिनका-तिनका संस्था की ओर से कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए संस्था से जुड़ीं वर्तिका नंदा ने जेल में रेडियो की संकल्पना की है। जिला जेल के मुख्य द्वार पर बने कमरे में रेडियो का स्टूडियो तैयार किया गया है। जेल रेडियो टीम में 10 से ज्यादा कैदी हैं। इसके लिए इन बंदियों को बाकायदा प्रशिक्षण दिया गया है। रेडियो के लिए अपनी स्क्रिप्ट भी बंदी तैयार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले आगरा मंडल की मैनपुरी जिला जेल में भी रेडियो एफएम की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश की कई जेलों में इस पहल की सफलता के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर की जिला जेलों में अपना एफएम रेडियो स्‍थापित करने के आदेश दिए हैं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स एफएम रेडियो आगरा जेल वर्तिका नंदा
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

2 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

5 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago