होम / रेडियो / नेपाल में कुछ FM रेडियो चैनल्स भारत के खिलाफ उगल रहे हैंं जहर
नेपाल में कुछ FM रेडियो चैनल्स भारत के खिलाफ उगल रहे हैंं जहर
नेपाल में कुछ एफएम रेडियो चैनल्स ने भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
नेपाल में कुछ एफएम रेडियो चैनल्स ने भारत के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है। ये एफएम रेडियो चैनल्स अब कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को अपना बताकर मौसम की भविष्यवाणी कर रहे हैं।
नेपाली एफएम में अभी तक गीत, संगीत के साथ ही दूसरे मनोरंजक प्रोग्राम ही चलते थे। इन रेडियो कार्यक्रमों को भारतीय सीमावर्ती क्षेत्रों में भी इसे सुना जाता था। कई कार्यक्रम इतने चर्चित हुए कि लोगों की जुबां पर उनके नाम तक चढ़ गए। अब इन्हीं एफएम चैनल पर कालापानी हम्रो हो (कालापानी हमारा है) कहा जाने लगा। इतना ही नहीं एफएम पर कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा के मौसम को भी भविष्यवाणी भी की जाने लगी है।
बता दें कि इनमें से एक नेपाली एफएम का हेडक्वार्टर जिला मुख्यालय दार्चुला के चरबगड़ के पास है। इसकी क्षमता तीन किमी दूर तक सुनने की है। इससे भारतीय क्षेत्र धारचूला, कालिका, बलुवाकोट, ढुंगातोली, जौलजीवी तक सुना जाता है।
टैग्स रेडियो चैनल्स नेपाल मौसम की खबरें