होम / रेडियो / AIR के चैनल बंद करने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से कही ये बात

AIR के चैनल बंद करने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से कही ये बात

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केन्द्र से कहा कि वह आकाशवाणी (AIR) के राष्ट्रीय चैनल और उसकी पांच क्षेत्रीय अकादमियों को बंद करने के खिलाफ दाखिल प्रतिवेदनों पर जल्द फैसला करे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को केन्द्र से कहा कि वह आकाशवाणी (AIR) के राष्ट्रीय चैनल और उसकी पांच क्षेत्रीय अकादमियों को बंद करने के खिलाफ दाखिल प्रतिवेदनों पर जितनी जल्द हो सके, फैसला करे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य न्यायाधीश डी.एन. पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जैन की एक पीठ ने सूचना-प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती को मामलों के तथ्यों पर लागू हो सकने वाले कानूनों, नियमों, विनियमों (रेगुलेशंस) और सरकारी नीति के अनुसार प्रतिवेदनों पर फैसला करने को कहा। इस निर्देश के साथ ही अदालत ने ‘एआईआर कैजुअल अनाउंसर एंड कंपीयर्स यूनियन’ और ‘एआईआर ब्रॉडकास्टिंग प्रोफेशनल्स एसोसिएशन’ की ओर से दायर एक जनहित याचिका का निपटारा किया।

याचिका में उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय चैनल और अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, शिलॉन्ग और तिरुवनंतपुरम में क्षेत्रीय अकादमियों को किसी मूल्यांकन के बिना बंद कर दिया गया। वकील आकाश वशिष्ठ के जरिये दायर कराई गई याचिका में ‘डीटीएच एआईआर वर्ल्ड सर्विस’, इंद्रप्रस्थ और राजधानी चैनलों को बंद करने का विरोध करते हुए कहा गया कि वे कोविड-19 की आड़ में बंद कर दिए गए।

वशिष्ठ ने अदालत में कहा कि 2019 में राष्ट्रीय चैनल के बंद होने के बाद से सरकार और प्रसार भारती के समक्ष इस संबंध में चार प्रतिवेदन दायर किए गए। इसके बाद ही अदालत ने यह निर्देश दिया। याचिका में दावा किया गया कि प्रतिवेदनों पर कोई फैसला नहीं किया गया है।


टैग्स दिल्ली हाई कोर्ट आकाशवाणी राष्ट्रीय चैनल
सम्बंधित खबरें

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

23 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

4 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

6 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

23 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago