होम / रेडियो / रेडियो चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगा ये आरोप
रेडियो चैनल के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगा ये आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि तमाम बार कहने के बावजूद सुनने के लिए तैयार नहीं हैं रेडियो चैनल्स
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
चंडीगढ़ में एक रेडियो चैनल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। रेडियो चैनल पर अश्लीलता, शराब और गन कल्चर को प्रमोट करने वाले गाने बजाने का आरोप है। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज (पीजीजीसी) में समाज शास्त्र विभाग के प्रो. पंडित राव धरेनवर ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रेडियो चैनल के खिलाफ डीडीआर दर्ज कराई है। आरोप है कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद रेडियो चैनल शराब को प्रमोट करने वाले गाने बजा रहे हैं।
अपनी शिकायत में पंडित राव धरेनवर का कहना है कि 24 अक्टूबर की शाम 5.07 बजे रेडियो चैनल ने शराब को प्रमोट करने वाला गाना चलाया। उन्होंने रेडियो चैनल में फोन कर इस गाने को चलाने के पीछे मकसद भी पूछा, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स शिकायत रेडियो चैनल अश्लील कंटेंट प्रो. पंडित राव धरेनवर