होम / रेडियो / FM रेडियो ऑपरेटर्स के संगठन ने पीएम को लिखा पत्र, की ये मांग

FM रेडियो ऑपरेटर्स के संगठन ने पीएम को लिखा पत्र, की ये मांग

एक तरफ विज्ञापनों के खर्च में भारी कटौती और दूसरी तरफ सरकारी विज्ञापनों में हो रही कमी की वजह से एफएम रेडियो सेक्टर का संकट बढ़ गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

एक तरफ विज्ञापनों के खर्च में भारी कटौती और दूसरी तरफ सरकारी विज्ञापनों में हो रही कमी की वजह से एफएम रेडियो सेक्टर का संकट बढ़ गया है। लिहाजा इस वित्तीय बोझ से तत्काल राहत पाने के लिए एफएम रेडियो ऑपरेटर्स के संगठन एसोसिएशन ऑफ रेडियो ऑपरेशंस फॉर इंडिया (AROI) ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में तत्काल राहत पहुंचाने की मांग की गई है।

24 अप्रैल को लिखे पत्र में, AROI ने कहा कि सरकार द्वारा विज्ञापन बंद किए जाने के बाद से ही निजी एफएम इंडस्ट्री पिछले एक साल से आर्थिक संकट का सामना कर रही है। AROI की प्रेजिडेंट अनुराधा प्रसाद शुक्ला ने लिखा कि लंबे समय से बकाया राशि को मंजूरी भी नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि 107 शहरों में लगभग 370 निजी एफएम स्टेशन सरकारी विज्ञापनों पर ही निर्भर थे, जिनमें 20,000 कर्मचारियों की नौकरियां अब खतरे में हैं।

इससे पहले मार्च में, AROI ने सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा था, जिसमें कोरोनो वायरस के प्रकोप से और बदहाल होती इंडस्ट्री की मदद के लिए बेलआउट पैकेज की मांग की थी, क्योंकि अर्थव्यवस्था बिगड़ने से उसके सामने यह संकट खड़ा हो गया है।


टैग्स नरेंद्र मोदी सरकारी विज्ञापन एफएम रेडियो सेक्टर एफएम रेडियो ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ रेडियो ऑपरेशंस फॉर इंडिया
सम्बंधित खबरें

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

4 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago

भरोसे की आवाज का उत्सव है 'विश्व रेडियो दिवस', जानें पूरा इतिहास

हर साल 13 फरवरी को दुनियाभर में विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं बल्कि उस माध्यम का सम्मान है जिसने दशकों से समाज को जोड़े रखा है।

1 week ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

17 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

16 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago