होम / रेडियो / कोरोनावॉरियर्स के जज्बे को इस अंदाज में सैल्यूट करेंगे 93.5 RED FM और Music Plus
कोरोनावॉरियर्स के जज्बे को इस अंदाज में सैल्यूट करेंगे 93.5 RED FM और Music Plus
चार हफ्ते की यह पहल आठ मई से शुरू होगी। प्रत्येक शुक्रवार को रेड एफएम के फेसबुक पेज और यूट्यूब पर इसकी स्ट्रीमिंग होगी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
पूरी दुनिया में खौफ का प्रतीक बन चुके कोरोनावायरस (कोविड-19) के खिलाफ ‘जंग’ में डॉक्टर, पुलिसकर्मी, दुकानदार, सफाई कर्मचारी, पत्रकार और अखबार विक्रेता समेत तमाम लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए जोखिमों के बीच मुस्तैदी से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
कोरोनावायरस के खिलाफ इस जंग में जुटे इन कोरोनावॉरियर्स (Coronawarriors) के जज्बे को सम्मान देने के लिए रेडियो नेटवर्क ‘93.5 रेड एफएम’ (93.5 RED FM) ने म्यूजिक इंफॉर्मेशन पोर्टल ‘म्यूजिक प्लस’ (Music Plus) के साथ मिलकर एक नई पहल ‘राइज इंडिया अवॉर्ड्स’ (Rise India Awards) शुरू की है। इस वर्चुअल अवॉर्ड्स को शुरु किए जाने का उद्देश्य इस चुनौतीपूर्ण समय में लोगों के बीच एकता की भावना बढ़ाना और सकारात्मकता लाना है।
इस बारे में ‘रेड एफएम’ (RED FM) और ‘मैजिक एफएम’ (Magic FM) की डायरेक्टर और सीओओ निशा नारायणन का कहना है, ‘राइज इंडिया अवॉर्ड्स चार हफ्ते की एक पहल है। प्रत्येक शुक्रवार को रेड एफएम के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर इसकी स्ट्रीमिंग की जाएगी। आठ मई से शुरू होने वाली इस पहल के लिए 'आरजे मेंशंस' (RJ Mentions) और 'आरजे विडियो' (RJ Video) के द्वारा नॉमिनेशंस आमंत्रित किए जाएंगे। बता दें कि ‘आरजे मेंशन’ के तहत आरजे अपनी बातचीत के हिस्से के रूप में ब्रैंड्स का उल्लेख करते हैं। इसके तहत लोग या तो खुद अपने आप को नॉमिनेट कर सकते हैं अथवा किसी ऐसे व्यक्ति को नॉमिनेट कर सकते हैं, जिसने कोविड-19 महामारी के दौरान कोई उल्लेखनीय काम किया हो और सम्मान का हकदार हो।’
आठ मई से चार हफ्तों के लिए प्रत्येक शुक्रवार को इस डिजिटल अवॉर्ड कार्यक्रम को रेड एफएम के आरजे द्वारा होस्ट किया जाएगा। तमाम गायक, एंटरटेनर और कंपोजर्स अपने घर से ही इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और इस पहल को सपोर्ट करेंगे।
निशा नारायण का कहना है, ‘कोई भी युद्ध उन योद्धाओं और नायकों की बदौलत ही जीता जाता है तो दुश्मन से डटकर मुकाबला करते हैं और आत्मसमर्पण करने से इनकार कर देते हैं। यह समय भी बिल्कुल वैसा ही है। हमारे कोरोनावॉरियर्स इस वायरस के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे हैं और हमें सुरक्षित रखे हुए हैं। इनके सराहनीय प्रयासों को सम्मानित करने के लिए ही यह पहल शुरू की गई है। हर हफ्ते हम आपके लिए देश भर के इन जांबाजों की प्रेरक स्टोरी लेकर आएंगे। हम अपने कोरोनावॉरियर्स को कम से कम सम्मानित तो कर ही सकते हैं और उम्मीद है कि इससे तमाम लोगों को आगे आने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।’
वहीं, म्यूजिक प्लस के फाउंडर तरसेम मित्तल का कहना है, ‘वर्तमान में जब पूरी दुनिया जीने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं रियल लाइफ के कुछ ऐसे हीरो भी हैं जो दूसरों के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। राइज इंडिया अवॉर्ड्स के जरिये हम इन कोरोनावॉरियर्स और उनके जज्बे को सलाम करना चाहते हैं।’
Heroes are not born. They are the ones who rise, to combat every challenge that life throws at them.
— RedFMIndia (@RedFMIndia) May 3, 2020
Red FM and Music Plus present #RiseIndiaAwards to recognize our Covid Crusaders. Join us India!! @nisha_narayanan @tarsame @musicplusindia #RiseAgainstCovid #TheCrusadersOfIndia pic.twitter.com/S95Wap61px
टैग्स रेड एफएम कोविड-19 म्यूजिक प्लस राइज इंडिया अवॉर्ड्स