होम / रेडियो / RAM Ratings: जानिए, किस शहर में कौन से रेडियो FM ने जमाई धाक
RAM Ratings: जानिए, किस शहर में कौन से रेडियो FM ने जमाई धाक
देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए वर्ष 2020 के 52वें हफ्ते से वर्ष 2021 के तीसरे हफ्ते के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ रेटिंग्स जारी हो गई हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए वर्ष 2020 के 52वें हफ्ते से वर्ष 2021 के तीसरे हफ्ते (20 दिसंबर 2020 से 16 जनवरी 2021) के बीच की ‘रेडियो ऑडियंस मीजरमेंट’ (RAM) रेटिंग्स जारी हो गई हैं। इन रेटिंग्स के अनुसार, मुंबई और दिल्ली के मार्केट में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का दबदबा बना रहा है। बेंगलुरु में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) टॉप पर रहा है, जबकि कोलकाता में ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) सबसे ज्यादा सुना गया है।
मुंबई में 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 12.2 मिलियन श्रोताओं में ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 16.9 प्रतिशत रहा है। श्रोताओं की हिस्सेदारी में ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) और ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) 13.8 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।
दिल्ली की बात करें तो यहां 12 साल से ऊपर आयुवर्ग के 16.5 मिलियन श्रोताओं में 20.2 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहा है। दिल्ली के मार्केट में 13.8 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM) दूसरे नंबर पर और 12.7 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) तीसरे नंबर पर रहा है। यहां श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे के बीच रही।
बेंगलुरु के मार्केट को देखें तो यहां 5.3 मिलियन श्रोताओं में 23.6 प्रतिशत लोगों ने ‘बिग एफएम’ (Big FM) को सुना, वहीं ‘रेडियो सिटी’ (Radio City) को भी 23.6 प्रतिशत लोगों ने सुना। इसके बाद इस लिस्ट में 16.1 प्रतिशत के साथ ‘फीवर एफएम’ (Fever FM) का नंबर रहा। यहां सुबह आठ से नौ बजे के बीच श्रोताओं की संख्या सबसे ज्यादा थी।
वहीं, कोलकाता में एफएम सुनने वाले 9.1 मिलियन श्रोताओं में 26.8 प्रतिशत शेयर के साथ ‘रेडियो मिर्ची’ (Radio Mirchi) टॉप पर रहा, जबकि 26.2 प्रतिशत श्रोताओं के साथ ‘बिग एफएम’ (Big FM) इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। इसके बाद इस लिस्ट में 17.7 प्रतिशत के साथ ‘रेड एफएम’ (Red FM) का नंबर रहा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यहां रेडियो सबसे ज्यादा सुना गया।
मुंबई के मार्केट को छोड़कर इस समय अवधि में सभी मार्केट्स में रेडियो की पहुंच काफी रही। सभी मार्केट्स में घर से बाहर रेडियो सुनने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
टैग्स रेटिंग्स रेडियो सिटी रेडियो रेडियो मिर्ची बिग एफएम फीवर एफएम रैम रेटिंग्स रेडियो एंड एंटरटेनमेंट