होम / रेडियो / नया कैंपेन लाया Ishq FM, मिलेगा आकर्षक उपहार जीतने का मौका

नया कैंपेन लाया Ishq FM, मिलेगा आकर्षक उपहार जीतने का मौका

इच्छुक श्रोता फोन नंबर 7290800800 पर मिस्ड कॉल देकर अथवा ‘इश्क एफएम’ के फेसबुक व इंस्टाग्राम हैंडल्स के जरिये रजिस्टर कर सकते हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

एफएम रेडियो चैनल ‘इश्क एफएम’ (Ishq FM) ने नए साल पर दिल्ली में एक नया कैंपेन ‘इश्क में लकी’ (ISHQ MEIN LUCKY) शुरू किया है। इस कैंपेन की कमान ‘इश्क एफएम’ के प्राइम टाइम जॉकी आरजे लकी यानी डबगुरु (Dubguru) के हाथ में है। एक महीने तक चलने वाले इस कैंपेन में श्रोताओं को मनोरंजन के साथ-साथ उपहार जीतने का मौका भी मिलेगा।

बताया जाता है कि ‘इश्क में लकी’ कैंपेन में श्रोता 1,04,800 रुपये तक के कैश प्राइज के अलावा तमाम आकर्षक उपहार जीत सकते हैं। इच्छुक श्रोता 7290-800-800 पर मिस्ड कॉल देकर रजिस्टर कर सकते हैं अथवा ‘इश्क एफएम’ के इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इस बारे में ‘टीवी टुडे नेटवर्क’ (TV Today Network) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (टेलिविजन और रेडियो) राहुल कुमार शॉ का कहना है, ‘जैसे हम तमाम आशाओं और सकारात्मकता के साथ नए साल का स्वागत करते हैं, हम दिल्ली में वर्ष 2021 के लिए इश्क एफएम का पहला अभियान लॉन्च करने को लेकर उत्साहित हैं। इस कैंपेन के जरिये श्रोताओं को बेहतर कंटेंट के साथ-साथ आकर्षक प्राइज जीतने का मौका भी मिलेगा।’


टैग्स इंडिया टुडे कैंपेन इश्क एफएम राहुल कुमार शॉ इश्क में लकी अभियान
सम्बंधित खबरें

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 days ago

AI को बनाइए अपना गुरु, सफलता की रफ्तार बढ़ेगी: राज शमानी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एंटरप्रेन्योर और पॉडकास्टर राज शमानी ने खुलकर बात की।

6 days ago

विश्व रेडियो दिवस 2026 में प्रसारण में AI की भूमिका पर रहेगा फोकस: MIB

हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो की ताकत, उसकी पहुंच और समाज में उसकी अहम भूमिका को याद करने के लिए मनाया जाता है।

1 week ago

विश्व रेडियो दिवस: एक माध्यम, अनगिनत कहानियां और समृद्ध इतिहास

मानव सभ्यता के इतिहास में कुछ आविष्कार मात्र यांत्रिक उपलब्धियां नहीं होते, वे मनुष्य की चेतना के विस्तार बन जाते हैं। रेडियो ऐसा ही एक अद्भुत ‘शब्द-शिल्प’ है...

1 week ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

18 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

6 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago