होम / प्रिंट / विदेश मंत्रालय ने प्रसार भारती की इस खबर को बताया गलत

विदेश मंत्रालय ने प्रसार भारती की इस खबर को बताया गलत

जैसे ही इस बात की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय को लगी, तत्काल प्रभाव से मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पूरे मामले को स्पष्ट करते हुए ट्वीट किया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में बीते दिनों हुए दंगों को लेकर की गलत रिपोर्टिंग को लेकर अब एक विदेशी पत्रकार पर एक्शन लिया जा रहा है। यह जानकारी नेशनल पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर पेज के जरिए दी। प्रसार भारती ने एक के बाद एक ट्वीट कर ये दावा किया कि सरकार ने भारत में रह रहे ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के साउथ ईस्ट एशिया के डिप्टी ब्यूरो चीफ एरिक बॉलमेन को दिल्ली दंगो की गलत रिपोर्टिंग का दोषी पाया है, जिसके बाद उन्हें वापस डिपोर्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हालाकिं दावा यह भी किया गया कि इस मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिका स्थित भारतीय एंबेसी को लिखा है कि वह इस मामले को तत्काल देखें। प्रसार भारती के ट्वीट के मुताबिक उनके ‘भारत विरोधी व्यवहार’ के चलते ऐसी मांग की गई है।

हालांकि जैसे ही इस बात की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय को लगी, तत्काल प्रभाव से मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने पूरे मामले को स्पष्ट करते हुए ट्वीट किया कि ‘एक व्यक्ति ने सरकारी प्लेटफॉर्म पर एरिक बेलमेन के खिलाफ एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी थी। इस शिकायत के आधार पर संबंधित अधिकारी को तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन भारत से भेजने संबंधी कोई निर्देश पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

वहीं, प्रसार भारती ने अपने ट्वीट में यह भी दावा किया कि दिल्ली हिंसा के दौरान मारे गए आईबी अफसर अंकित शर्मा से जुड़ी गलत खबर फैलाने के आरोप में वॉल स्ट्रीट जर्नल के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली हिंसा की गलत रिपोर्टिंग करने को लेकर इससे पहले दो भारतीय न्यूज चैनलों पर भी कार्रवाई हो चुकी है। ये दोनों चैनल (एशियानेट न्यूज और मीडिया वन) मलयाली भाषा के थे, जिन पर 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया था। यह रोक ऐसी खबरों को लेकर लगाई गई थी जो देश में 'सांप्रदायिक विद्वेष को बढ़ावा दे सकती थी। हालांकि सरकार ने अपना फैसला बदलते हुए 48 घंटे से पहले ही इन चैनलों पर से प्रतिबंध हटा लिया था।  जानकारी के मुताबिक, दोनों चैनलों ने मंत्रालय को पत्र लिखकर प्रतिबंध हटाने का अनुरोध किया था जिसके बाद रोक हटाई गई थी।
 
 

 


टैग्स वॉल स्ट्रीट जर्नल विदेशी पत्रकार विदेश मंत्रालय दिल्ली दंगा गलत रिपोर्टिंग एरिक बॉलमेन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago