होम / प्रिंट / मनोज बाजपेयी की The Family Man पर RSS के मुखपत्र 'पांचजन्य' ने तरेरीं आंखें

मनोज बाजपेयी की The Family Man पर RSS के मुखपत्र 'पांचजन्य' ने तरेरीं आंखें

आरएसएए के मुखपत्र पांचजन्य में छपे आर्टिकल में ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘घोल’ जैसी वेब सीरीज का भी दिया उदाहरण

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखबार ‘पांचजन्य’ (Panchjanya) ने कुछ दिनों पूर्व अमेजॉन प्राइम विडियो पर रिलीज हुई बॉलिवुड एक्टर मनोज बाजपेयी सहित मल्टीस्टार वेब सीरिज 'द फैमिली मैन' (The Family Man) की आलोचना की है। ‘पांचजन्य’ ने इस वेब सीरीज को राष्ट्रद्रोही बताते हुए कहा है कि यह आतंकवादियों के लिए सहानुभूति दिखाती प्रतीत होती है। ‘पांचजन्य’ में छपे एक आर्टिकल के अनुसार, ‘फिल्मों और टीवी सीरियल्स के बाद वेब सीरीज राष्ट्रविरोधी और जिहाद का एक नया रूप है।’

आर्टिकल में कहा गया है, ‘इस सीरीज में राष्ट्रीय जांच एजेंसी से जुड़ी एक महिला अधिकारी को श्रीनगर के लाल चौक पर अपने पुरुष सहयोगी से बात करते हुए दिखाया गया है, जिसमें वह कहती है कि कश्मीर के लोगों को दबाया जा रहा है। महिला यह भी कहती है कि वहां फोन और इंटरनेट बंद कर दिए जाते हैं और वहां के लोगों के खिलाफ आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट (AFSPA) का इस्तेमाल किया जाता है।’

‘पांचजन्य’ के लेख में यह भी कहा गया है, ‘इस वेब सीरीज में एक बार वह महिला अधिकारी अपने पुरुष सहयोगी से यह भी कहती है कि क्या भारतीय प्रशासनिक तंत्र और आतंकवादियों के बीच में कोई अंतर है? इस बातचीत के दौरान वह पुरुष सहयोगी महिला की बातों से थोड़ा सहमत नजर आता है।’

इसके अलावा ‘पांचजन्य’ ने इस लेख में यह आरोप भी लगाया कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान मीडिया का इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी और हिंदू विरोधी कंटेंट का प्रचार करने में किया जा रहा है। आरोप है कि ‘सेक्रेड गेम्स’ (Sacred Games) और ‘घोल’ (Ghoul) जैसी वेब सीरीज ने भी हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाने का काम किया है।     

इस आर्टिकल में आरोप लगाया गया है कि वेब सीरीज में इस तरह की बातें करके कि यह जस्टीफाई करने की कोशिश की गई है कि आतंकी बंदूकें क्यों उठाते हैं, यह आतंकवादियों के लिए सहानुभूति पैदा करने का प्रयास है। इससे देश के युवाओं को लगता है कि आतंकवादी बनना अच्छा और फैशनेबल है। ‘पांचजन्य’ ने यह भी आरोप लगाया कि इस वेब सीरीज का प्रमोशन वामपंथियों और कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित लोगों द्वारा किया जा रहा है और इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है।


टैग्स आरएसएस पांचजन्य मनोज बाजपेयी द फैमिली मैन वेब सीरीज
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago