होम / प्रिंट / अमेरिकी अखबार ने किया दावा, इस सच को छिपा रहा है भारत

अमेरिकी अखबार ने किया दावा, इस सच को छिपा रहा है भारत

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने लिखा कि भारत सरकार का कहना है कि वो बाकी देशों की तुलना में कोरोना से बेहतर तरीके से लड़ रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 10 लाख  को भी पार कर गई है, जिसके चलते भारत दूसरे नंबर पर पहुंचने वाला है। लेकिन फिर भी भारत पर आरोप लग रहे हैं कि वह कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा छिपा रहा है। यह दावा अमेरिकी अखबार ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने किया है।

अखबार के मुताबिक, भारत कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छुपा रहा है। वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा है कि जब भारत के चार बड़े शहरों से मार्च और जून के बीच हुई मौतों का आंकड़ा मांगा गया, तो सिर्फ मुंबई ने ही सही आंकड़ा उपलब्ध करवाया, जबकि कोलकाता ने तो कोई आंकड़ा दिया ही नहीं।  

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने लिखा कि भारत सरकार का कहना है कि वो बाकी देशों की तुलना में कोरोना से बेहतर तरीके से लड़ रहा है। लेकिन भारत की एक बड़ी जनसंख्या गांवों और छोटे शहरों में रहती है। इन स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाएं बड़े शहरों की तुलना में ज्यादा अच्छी नहीं है।

अमेरिकी अखबार ने अपने दावे में कहा कि अमेरिका और ब्राजील में जब कोरोना के कुल मामले 10 लाख थे तो मौत की संख्या करीब 50 हजार हो चुकी थी, लेकिन कुल 10 लाख मामलों पर भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा 25 हजार रहा है।

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ ने लिखा कि भारत में कई मौतें रिपोर्ट ही नहीं की जाती है। इसके अलावा भारत ने कहा है कि देश में कोरोना से कम मौत होने का कारण टीबी वैक्सीन और भारतीय लोगों में मौजूद इम्यूनिटी है, जबकि अमेरिकी एक्सपर्ट का मानना है कि इस थ्योरी का कोई प्रमाण अभी तक नहीं मिला है।

अखबार ने कहा है कि विकसित देशों में भी कोरोना से हुई मौतों के सही आंकड़ें नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में भारत में सही आंकड़ें मिलना वाकई में एक 'रहस्य' जैसे दिखाई पड़ रहा है। अखबार ने लिखा है कि जब तक किसी भी देश में सही आंकड़े न मिले, तब तक कोरोना से लड़ना आसान नहीं हो पाएगा।

मुंबई में हुई मौतें अखबार ने लिखा कि मुंबई में पिछले साल मई में 6832 लोगों की मौत हुई थी। वहीं इस साल मई में 12,963 मौतें हुई। अखबार ने लिखा कि इस साल मुंबई में 6131 अतिरिक्त लोगों की मौतें हुई। जबकि सिर्फ 2269 मौतों को कोरोना से हुई मौतों की लिस्ट में जोड़ा गया है। सामान्य दिनों में मौतें नहीं होती रिपोर्ट पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट के. श्रीनाथ रेड्डी ने कहा है कि भारत में नॉर्मल दिनों में 20 प्रतिशत मौतों को रिपोर्ट नहीं किया जाता है। ऐसे में माना जा सकता है कि कोरोना से हुई मौतें ऑफिशियल आंकड़ों से अधिक ही होंगी।

 


टैग्स वॉशिंगटन पोस्ट कोविड-19
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago