होम / प्रिंट / ‘टाइम्स ग्रुप’ के MD समीर जैन कॉलमिस्ट के तौर पर आए सामने, PM की मां को यूं दी श्रद्धांजलि

‘टाइम्स ग्रुप’ के MD समीर जैन कॉलमिस्ट के तौर पर आए सामने, PM की मां को यूं दी श्रद्धांजलि

'टाइम्स ऑफ इंडिया' के संपादकीय पेज पर आज लिखे अपने एक कॉलम में ‘टाइम्स ग्रुप’ के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर समीर जैन ने पीएम मोदी की 'कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता' के लिए सराहना भी की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘टाइम्स ग्रुप’ (Times Group) के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर समीर जैन कॉलमिस्ट के तौर पर सामने आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के आज के अंक में ‘The Speaking Tree’ कॉलम में एक आर्टिकल लिखा है।

संपादकीय पेज पर ‘Having attained nirvana, Maa Heeraben will always inspire’ शीर्षक से लिखे गए इस आर्टिकल में समीर जैन ने पीएम की मां के बारे में लिखा है कि उन्होंने मोहमाया के बंधनों से मुक्त होकर महानिर्वाण प्राप्त किया है। बता दें कि पीएम मोदी की मां हीराबेन का 30 दिसंबर 2022 को निधन हो गया था। वह करीब 100 साल की थीं।

इस आर्टिकल में समीर जैन ने लिखा है, ‘मुझे कभी भी हीराबेन से मिलने का सौभाग्य नहीं मिला। लेकिन, जब मैं कुछ हफ्ते पहले प्रधानमंत्री से मिला तो इस मुलाकात के दौरान उन्होंने अपनी मां के प्रति जो श्रद्धा और स्नेह व्यक्त किया, उसमें मुझे हीराबेन के उल्लेखनीय और असाधारण व्यक्तित्व की स्पष्ट झलक मिली।’    

यही नहीं, अपनी मां के निधन के तुरंत बाद काम पर लौटने के लिए समीर जैन ने पीएम मोदी की सराहना भी की है। समीर जैन ने लिखा है, ‘अपनी मां का अंतिम संस्कार करने और एक बेटे के रूप में अपने धर्म को पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री तुरंत अपने कर्तव्यों पर लौट आए। पीएम के ऐसा करने के फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया होगा, लेकिन यह एक बेटे का अपनी मां के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करने का शांत और गरिमापूर्ण तरीका था।’

समीर जैन के अनुसार, ‘कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।’ राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्यपथ करने का उदाहरण देते हुए समीर जैन ने नागरिकों से पीएम मोदी की तरह राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाने का आह्वान किया है।


टैग्स नरेंद्र मोदी पीएम मोदी टाइम्स ग्रुप आर्टिकल समीर जैन हीराबेन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago