होम / प्रिंट / 'फ्री प्रेस जर्नल' के संपादक बने वी. सुदर्शन, एस.ए. धवन ने छोड़ा पद

'फ्री प्रेस जर्नल' के संपादक बने वी. सुदर्शन, एस.ए. धवन ने छोड़ा पद

मुंबई के प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक द फ्री प्रेस जर्नल के लंबे समय से संपादक रहे एस.एस. धवन ने 14 अप्रैल 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

मुंबई के प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक 'द फ्री प्रेस जर्नल' के लंबे समय से संपादक रहे एस.एस. धवन ने 14 अप्रैल 2025 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अखबार ने इसकी जानकारी अपने आज के प्रिंट संस्करण में दी।

धवन 2004 से 'द फ्री प्रेस जर्नल' के संपादकीय संचालन का नेतृत्व कर रहे थे और बीते दो दशकों में उन्होंने न केवल अखबार की दिशा तय की बल्कि उसे नए मुकाम तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में अखबार को नया रूप दिया गया और इसकी प्रसार संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

अखबार के प्रबंधन ने धवन के योगदान की सराहना करते हुए कहा, “धवन के नेतृत्व में 'द फ्री प्रेस जर्नल' का पुनः डिजाइन किया गया और इन वर्षों में इसकी प्रसार संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। आज 'द फ्री प्रेस जर्नल' मुंबई का एकमात्र अंग्रेजी दैनिक है, जिसे ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन्स द्वारा प्रमाणित और ऑडिट किया गया है।”

वहीं यह भी बता दें कि धवन की जगह अब वी. सुदर्शन ने ली है, जो नवंबर 2023 से 'द फ्री प्रेस जर्नल' में कार्यकारी संपादक (ऑपरेशन्स) के रूप में कार्यरत थे। अखबार ने घोषणा की कि वी. सुदर्शन 14 अप्रैल 2025 से नए संपादक के रूप में कार्यभार संभालेंगे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

20 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago