होम / प्रिंट / कोरोना काल के बीच The New Indian Express लिया ये बड़ा फैसला

कोरोना काल के बीच The New Indian Express लिया ये बड़ा फैसला

कोरोना वायरस ने एक बार फिर तेजी से अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

कोरोना वायरस ने एक बार फिर तेजी से अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। महामारी की दूसरी लहर ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है। हर दिन देशभर में वायरस के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस बीच कोरोना का असर आईपीएल के आयोजन पर भी पड़ता दिखने लगा है। आईपीएल को लेकर दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। पहली खबर है कि दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ये कहते हुए लीग बीच में छोड़ दी है कि वो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपने परिवार को सहयोग देना चाहते हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी एडम जम्पा, केन रिचर्डसन और एजे टाई ने भी IPL 2021 को बीच में ही छोड़कर अपने देश लौटने का फैसला किया है।

वहीं दूसरी खबर है कि अंग्रेजी के प्रमुख अखबार ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ ने आईपीएल की खबरों को छापने पर बैन लगा दिया है। फिलहाल ‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ (The New Indian Express) आईपीएल से जुड़ी खबरों को अपने अखबार में प्रकाशित नहीं करेगा। इसकी जानकारी रविवार 25 अप्रैल को खुद अखबार के एडिटर ने एडिटर्स नोट में दी है। अखबार ने यह निर्णय देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और चारों तरफ फैले दुख के माहौल की वजह से लिया है। 

एडिटर्स नोट में अखबार ने अपने पाठकों से कहा है कि भारत इस समय महामारी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है, यह देखते हुए ‘देश का ध्यान जीवन और मृत्यु के मुद्दे की ओर केंद्रित करने की यह उसकी एक छोटी सी कोशिश है। पूरे देश में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है। हजारों लाखों लोग इस समय जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी होने वाले रोजाना हेल्थ बुलेटिन में लाखों लोगों के संक्रमित होने और हजारों के मरने की खबरें आ रही हैं। लोग ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं। अस्पताल लोगों को बेड देने से मना कर रहे हैं। शमशान और कब्रिस्तानों में कतारें लगी हुई हैं। आपदा की इस घड़ी में हम आईपीएल के आयोजन को बेतुका पाते हैं। ऐसे में हमने खेल के आयोजन की कवरेज न करने का फैसला लिया है।

अखबार में कहा गया कि समस्या खेल से नहीं, बल्कि इसकी टाइमिंग से है। क्रिकेट को भी स्वीकार करना चाहिए कि हम एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अखबार में कहा गया कि जब तक कि स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक ‘द संडे स्टैंडर्ड’ और ‘द मॉर्निंग स्टैंडर्ड’ अखबार में आईपीएल की खबरें प्रकाशित नहीं की जाएंगी और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

आपदा की इस घड़ी में हम आईपीएल के आयोजन को बेतुका पाते हैं। एक तरफ देश संकट काल से गुजर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बायो बबल की सुरक्षा में भारत में क्रिकेट का त्योहार मनाया जा रहा है। क्रिकेट खेल के साथ समस्या नहीं है बल्कि इसके आयोजन के समय को लेकर है। जब तक सब कुछ सामान्य नहीं हो जाता तब तक संडे स्टैंडर्ड और मॉर्निंग स्टैंडर्ड में आईपीएल की खबरें प्रकाशित नहीं की जाएंगी। 

आईपीएल के 14 वें संस्करण का आयोजन 7 अप्रैल से शुरू हुआ है। क्रिकेट की इस लीग का आयोजन कुल 6 शहरों में हो रहा है। जिसमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद शामिल हैं।

‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ में एडिटर ने और क्या कुछ कहा, पढ़िए यहां-


टैग्स अखबार द न्यू इंडियन एक्सप्रेस आईपीएल कवरेज आईपीएल2021
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

23 hours ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 hour ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 hour ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago