होम / प्रिंट / The Hindu में वर्गीस के. जॉर्ज का हुआ प्रमोशन, अब मिली ये जिम्मेदारी
The Hindu में वर्गीस के. जॉर्ज का हुआ प्रमोशन, अब मिली ये जिम्मेदारी
अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ (The Hindu) के एसोसिएट एडिटर वर्गीस के. जॉर्ज का प्रमोशन हुआ है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ (The Hindu) के एसोसिएट एडिटर वर्गीस के. जॉर्ज का प्रमोशन हुआ है। उन्हें अब पब्लिकेशन के रेजिडेंट एडिटर पद की जिम्मेदारी दी गई है। इस बारे में जारी एक इंटरनल कम्युनिकेशन के अनुसार, अपनी नई भूमिका में वह नई दिल्ली और उत्तर भारत के घटनाक्रमों को लेकर न्यूज को-ऑर्डिनेशन के प्रभारी होंगे। इसके साथ ही वह सुहासिनी हैदर के साथ राजनयिक और विदेशी मामलों पर भी समन्वय स्थापित करेंगे। वहीं, अमित बरुआ ऑनलाइन और मल्टीमीडिया कंटेंट का काम संभालेंगे।
बता दें कि जॉर्ज पूर्व में वॉशिंगटन में अखबार के अमेरिकी संवाददाता भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह दिल्ली में पॉलिटिकल एडिटर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्होंने राजनीति, राजनीतिक अर्थव्यवस्था, समाज के साथ-साथ भारत और अमेरिका की विदेश नीति, विशेष रूप से हाल के वर्षों में दोनों देशों में राष्ट्रवाद के उदय और दुनिया के साथ उनके संबंधों पर इसके प्रभाव पर काफी लिखा है।
‘द हिंदू’ में अपनी पारी शुरू करने से पहले वह ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के ब्यूरो चीफ पद पर भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में भी तमाम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्हें रामनाथ गोयनका और प्रेम भाटिया मेमोरियल जैसे तमाम प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
टैग्स प्रमोशन द हिंदू वर्गीस के जॉर्ज रेजिडेंट एडिटर