होम / प्रिंट / इस अखबार ने पूरे किए 10 साल, मनाया जश्न

इस अखबार ने पूरे किए 10 साल, मनाया जश्न

बता दें कि तेलंगाना प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस समाचार पत्र को 6 जून 2011 को लॉन्च किया गया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

तेलुगु भाषा का दैनिक समाचार पत्र ‘नमस्ते तेलंगाना’ (Namasthe Telangana) ने 6 जून, 2021 को अपनी स्थापना के दस साल पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में पूरी टीम ने धूमधाम से 10वां स्थापना दिवस मनाया।

बता दें कि तेलंगाना प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस समाचार पत्र को 6 जून 2011 को लॉन्च किया गया था। यह समाचार पत्र तेलंगाना राज्य के सभी जिलों की कवरेज करता है और इसे 7 स्थानों से प्रकाशित किया जाता है, जिनमें राजधानी शहर हैदराबाद, निजामाबाद, करीमनगर, वारंगल, खम्मम, नलगोंडा और महबूबनगर शामिल है।

‘नमस्ते तेलंगाना’ तेलंगाना क्षेत्र के लोगों के लिए अलग राज्य का समर्थन करता था और ऐसा करने में उसकी सहायक भूमिका रही। हैदराबाद को राजधानी बनाते हुए तेलंगाना राज्य का गठन वर्ष 2014 में किया गया था।

‘नमस्ते तेलंगाना’ के संपादक टी. कृष्ण मूर्ति के मुताबिक, ‘नमस्ते तेलंगाना’ हमेशा से ही तेलंगाना के लोगों की आवाज और ताकत रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम तेलंगानावासियों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अखबार यह हर संभव प्रयास करता है कि तेलंगाना के लोगों की आवाज और उनकी राय लगातार सरकार और नीति निर्माताओं तक पहुंचती रहे। हमारा एकमात्र मकसद तेलंगाना के लोगों को समसामयिक मामलों, अर्थव्यवस्था और राजनीति, संस्कृति व परंपराओं, शिक्षा व मनोरंजन, व्यापार व कृषि से संबंधित सर्वोत्तम और सत्यापित सामग्री पहुंचाते रहना है। हम चाहते हैं कि हमारे प्रत्येक पाठक को सही सूचना मिले और उन्हें लगातार अपडेट किया जाता रहे। इसे संक्षेप में कहें तो ‘हम जो कुछ भी करते हैं, हम तेलंगाना के लोगों के कल्याण और भलाई के लिए करते हैं’।

समाचार पत्र के 10 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा पर टिप्पणी करते हुए ‘नमस्ते तेलंगाना’ के संस्थापक, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डी. दामोदर राव कहते हैं, ‘हम तेलंगाना के लोगों की आवाज रहे हैं और हमेशा रहेंगे। हमारा मकसद लोगों और नीति निर्माताओं के बीच सेतु बनना है। हमारी सफलता का स्तर तेलंगाना और उसके लोगों की प्रगति और समृद्धि को दर्शाता है। हम तेलंगाना के लोगों, अपने सभी सब्सक्राइबर्स, एडिटोरियल टीम, बिजनेस एसोसिएट्स, ऐडवर्टाइजर्स और अपने सभी एम्प्लॉयीज के निरंतर समर्थन और उनकी सहायता के लिए तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। इन सभी ने 10 साल की छोटी सी अवधि में हमें जबरदस्त न्यूजपेपर पब्लिशर बना दिया है। हम आने वाले वर्षों में तेलंगाना के लोगों के लिए काम करते रहने के लिए खुद को प्रतिबद्ध कर रहे हैं। हम तेलंगाना की आवाज और दर्पण बने रहेंगे।’


टैग्स अखबार स्थापना दिवस तेलुगू दैनिक समाचार पत्र नमस्ते तेलंगाना
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

3 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

23 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago