होम / प्रिंट / जानें, क्यों मैगजींस के लिए दो साल से खास बना हुआ है ये महीना

जानें, क्यों मैगजींस के लिए दो साल से खास बना हुआ है ये महीना

मैगजींस को मिले विज्ञापनों की बात करें तो 17 प्रतिशत शेयर के साथ सर्विसेज सेक्टर पहले और 10 प्रतिशत शेयर के साथ एसेसरीज सेक्टर दूसरे स्थान पर बना हुआ है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आज के दौर में विज्ञापन प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की रीढ़ हैं, लेकिन पिछले पांच वर्षों की बात करें तो मैगजींस में विज्ञापनों की मात्रा में लगातार कमी आ रही है। ‘टैम एडेक्स’ (TAM AdEx) की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान मैगजींस की संख्या भी काफी घट गई है। वर्ष 2015 में जहां 194 मैगजींस थीं, वहीं 2019 में इनमें 12.8 प्रतिशत की कमी के साथ यह संख्या घटकर 169 रह गई है।  

इस रिपोर्ट में एक खास बात यह देखने को मिली है कि वर्ष 2018 और 2019 में जून ऐसा महीना रहा है, जिसमें मैगजींस को सबसे ज्यादा विज्ञापन मिले हैं। ‘टैम एडेक्स’ की इस रिपोर्ट में वर्ष 2019 के दौरान मैंगजींस में आए एडवर्टाइजिंग ट्रेंड्स को रखा गया है। इस रिपोर्ट से पिछले पांच वर्षों के दौरान विभिन्न राज्यों, भाषाओं और जॉनर में मैगजींस की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। इस रिपोर्ट के अनुसार, मैगजीन एडवर्टाइजिंग कई तरह से अलग है। इसमें विज्ञापन के आकार के अलावा इसके कई प्रकार जैसे-डिस्प्ले ऐड्स, एडवरटोरियल्स, क्लासिफाइड्स और स्पेशल प्रमोशंस आदि शामिल हैं।

भारत की बात करें तो टीवी और डिजिटल माध्यमों पर स्पेशलाइज्ड कंटेंट बढ़ा है, जिसका मैगजींस पर काफी चुनौतीपूर्ण प्रभाव पड़ा है। कई अखबारों द्वारा इस दौरान अपने साप्ताहिक परिशिष्ट (weekly supplements) की संख्या भी बढ़ाई गई है। पहले जो कंटेंट मैगजींस में पब्लिश होता था, वह अब अन्य माध्यमों से आसानी से और तेजी से उपलब्ध हो रहा है। यही कारण है कि मैगजींस से पाठकों का जुड़ाव कम होता जा रहा है।  

रिपोर्ट में कहा गया है कि मैगजींस में करीब 73 प्रतिशत विज्ञापन टॉप 10 सेक्टर्स के हैं, जिनमें सर्विसेज सेक्टर 17 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर है जबकि दूसरे नंबर पर 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पर्सनल एसेसरीज सेक्टर है। 2018 में भी जनवरी से अक्टूबर तक यह दोनों सेक्टर्स ही टॉप पर थे।    

10 टॉप एडवर्टाइजर्स का रुख करें तो मैगजींस के विज्ञापन में इनका छह प्रतिशत शेयर है, जिनमें एलआईसी पहले स्थान पर है, जिसके बाद स्वच्छ ग्रुप इंडिया करीब एक प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे स्थान पर है। वर्ष 2018 में एलआईसी इस लिस्ट में दसवें नबंर पर था, वहीं 2019 में यह टॉप पर आ गया है।

मैगजींस को मिले विज्ञापनों को देखें तो एडवर्टाइजर्स ने वूमैन जॉनर की मैगजींस को सबसे ज्यादा विज्ञापन दिए हैं। कुल विज्ञापन में यह शेयर 26 प्रतिशत है, जिसके बाद न्यूज/करेंट अफेयर्स की मैगजींस 24 प्रतिशत शेयर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मैगजींस को विज्ञापन देने वाली टॉप टेन कैटेगरी में रिटेल आउटलेट्स-ज्वेलर्स, रेडीमेड गारमेंट्स शामिल हैं, महिलाओं पर आधारित मैगजींस को सबसे ज्यादा विज्ञापन दिए गए हैं।

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स मैगजींस टैम एडेक्स रिपोर्ट एलआईसी
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago