होम / प्रिंट / यहां एक अखबार खरीदने के लिए खर्च करने पड़ते हैं 300 रुपए
यहां एक अखबार खरीदने के लिए खर्च करने पड़ते हैं 300 रुपए
प्रो. जतिन श्रीवास्तव ने पत्रकारिता के विद्यार्थियों को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया संबोधित,मैगजींस और अखबारों के डिजाइन पर भी बात की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
अपने देश में ज्यादातर अखबार आमतौर पर दो रुपए से दस रुपए के बीच मिल जाते हैं। लेकिन अमेरिका में एक अखबार खरीदने के लिए तीन से चार डॉलर यानी करीब 300 रुपए चुकाने पड़ते हैं। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि अमेरिका की ओहियो यूनिवर्सिटी के प्रो. जतिन श्रीवास्तव का कहना है।
लखनऊ की बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (BBAU) के पत्रकारिता विभाग में हुए सेमिनार में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रो. श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। एक अखबार की इतनी कीमत सुनकर विद्यार्थियों का कहना था कि 300 रुपए में तो भारत में करीब दो महीने का अखबार आ जाएगा। इस दौरान प्रो. जतिन ने छात्रों से मैगजींस और अखबारों के डिजाइन पर भी बात की।
टैग्स अखबार की कीमत प्रो. जतिन श्रीवास्तव