होम / प्रिंट / इस बड़े पद पर अब ‘Economic Times’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार श्रुतिजीत केके

इस बड़े पद पर अब ‘Economic Times’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार श्रुतिजीत केके

‘इकनॉमिक टाइम्स’ (ET) के एडिटोरियल डायरेक्टर बोधिसत्व गांगुली ने यहां एक संरक्षक और मार्गदर्शक के रूप में अधिक रणनीतिक भूमिका निभाने के लिए अपने पद से हटने का फैसला लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

वरिष्ठ पत्रकार श्रुतिजीत केके ने ‘इकनॉमिक टाइम्स’ (ET) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां पर बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जॉइन किया है। बता दें कि श्रुतिजीत केके इससे पहले भी दो बार इस पब्लिकेशन के साथ काम कर चुके हैं। पूर्व में वह ‘ईटी मैगजीन’ (ET Magazine) के एडिटर रह चुके हैं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने कुछ समय पहले खबर दी थी कि श्रुतिजीत केके ने अंग्रेजी के बिजनेस अखबार ‘मिंट’ (Mint) में एडिटर-इन-चीफ के पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, ‘इकनॉमिक टाइम्स’ (ET) के एडिटोरियल डायरेक्टर बोधिसत्व गांगुली ने अब यहां संरक्षक और मार्गदर्शक (mentorship) की भूमिका निभाने के लिए अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

श्रुतिजीत केके की नियुक्ति के बारे में कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (पब्लिशिंग) एस. शिवकुमार का कहना है, ‘श्रुतिजीत के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का काफी अनुभव और मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है। उन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम किया है। उभरते मीडिया परिदृश्य के बारे में उनकी गहरी समझ, चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपटने और मीडिया ईकोसिस्टम के डिजिटलीकरण के अवसरों का लाभ उठाने की क्षमता उन्हें ईटी की लीडरशिप टीम के लिए खास बनाती है। हमारे साथ जुड़ने से पहले श्रुतिजीत ‘मिंट’ में एडिटर-इन-चीफ के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां उन्होंने असाधारण संपादकीय कौशल और नेतृत्व क्षमताओं का प्रदर्शन किया।’

इसके साथ ही शिवकुमार का कहना है, ‘जैसा कि इकोनॉमिक टाइम्स श्रुतिजीत के नेतृत्व में इनोवेशन, ग्रोथ और पत्रकारिता उत्कृष्टता के अपने अगले चरण की शुरुआत कर रहा है, मैं ईटी की अब तक की शानदार यात्रा में बोधिसत्व गांगुली को उनके सराहनीय योगदान और एक संरक्षक व मार्गदर्शक के रूप में अपनी पारी जारी रखने की इच्छा के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।’

गौरतलब है कि पूर्व में श्रुतिजीत ‘ईटी मैगजीन’ (ET Magazine), ‘हफपोस्ट’ (HuffPost) के इंडिया एडिशन के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह ‘एप्पल इंक’ (Apple Inc) में इंडिया ऐप के स्टोर एडिटर के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।


टैग्स मिंट इकनॉमिक टाइम्स शिवकुमार सुंदरम श्रुतिजीत केके ईटी बिजनेस अखबार बोधिसत्व गांगुली
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

23 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago