होम / प्रिंट / CNN-News18 को बाय बोलकर अब इस मीडिया समूह में बड़ी भूमिका निभाएंगे प्रांशु मिश्रा

CNN-News18 को बाय बोलकर अब इस मीडिया समूह में बड़ी भूमिका निभाएंगे प्रांशु मिश्रा

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18) के यूपी ब्यूरो चीफ के तौर पर प्रांशु मिश्रा करीब सात साल से लखनऊ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18) के यूपी ब्यूरो चीफ पद से पिछले दिनों इस्तीफा देने के बाद प्रांशु मिश्रा ने मीडिया में अपने नए सफर का आगाज किया है। वह करीब सात साल से ‘सीएनएन न्यूज18’, लखनऊ में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

प्रांशु मिश्रा ने मीडिया में अपने नए सफर की शुरुआत ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (HT) से बतौर डिप्टी रेजिडेंट एडिटर (यूपी) की है। वह लखनऊ से अपना कामकाज देखेंगे।

करीब तीन महीने बाद वह सुनीता एरोन की जगह यह पद संभालेंगे, जो 30 सितंबर को रेजिडेंट एडिटर के पद से सेवानिवृत्त हो रही है। इस पद से इस्तीफे के बाद भी सुनीता एरोन एचटी के साथ एडवाइजरी और कंसल्टिंग की भूमिका में जुड़ी रहेंगी। 

प्रांशु मिश्रा फिलहाल अपनी इस भूमिका में सुनीता एरोन को रिपोर्ट करेंगे और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद एचटी के मैनेजिंग एडिटर कुणाल प्रधान को रिपोर्ट करेंगे। 

प्रांशु मिश्रा को प्रिंट और टीवी मीडिया में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। प्रांशु मिश्रा ने मीडिया के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) से की थी। इसके बाद वह ‘दैनिक जागरण’ (Dainik Jagran) और ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

प्रांशु मिश्रा मूल रूप से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। समाचार4मीडिया की ओर से प्रांशु मिश्रा को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स हिन्दुस्तान टाइम्स एचटी स्टेट एडिटर ब्यूरो चीफ रेजिडेंट एडिटर प्रांशु मिश्रा आरई
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

20 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

22 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

7 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago