होम / प्रिंट / वरिष्ठ पत्रकार अवनीश जैन को ‘दैनिक भास्कर’ में मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार अवनीश जैन को ‘दैनिक भास्कर’ में मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

वर्ष 1991 में ‘आईआईएमसी‘ से पत्रकारिता पढ़कर निकले अवनीश वर्ष 1996 से ‘दैनिक भास्कर‘ जुड़े हुए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘दैनिक भास्कर’ दिल्ली में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, वर्तमान में मध्यप्रदेश में ‘दैनिक भास्कर‘ के राज्य संपादक अवनीश जैन को अब ‘दैनिक भास्कर‘ दिल्ली में राजनीतिक संपादक बना दिया गया है। इसके साथ-साथ वह मध्यप्रदेश में भी अपनी जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। दरअसल, अवनीश जैन का सरल व्यवहार, उनकी राजनीतिक पकड़ और अनुभव के चलते अब समूह ने उन्हें दिल्ली जैसे प्रमुख राज्य की जिम्मेदारी दी है।

वर्ष 1991 में ‘आईआईएमसी‘ से पत्रकारिता पढ़कर निकले अवनीश वर्ष 1996 से ‘दैनिक भास्कर‘ जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1992 में ‘राष्ट्रीय सहारा‘ से की, जहां उन्हें नेशनल ब्यूरो की जिम्मेदारी मिली। साल 1994 में ‘दैनिक जागरण‘ में उन्हें इकोनॉमिक ब्यूरो की भूमिका दी गई।

साल 1996 में जब जयपुर में ‘दैनिक भास्कर‘ की लॉन्चिंग की गई तो अवनीश उसका हिस्सा थे। दिसंबर 1997 में उन्हें दिल्ली भेजा गया। साल 2003 तक उन्होंने दिल्ली दैनिक भास्कर के साथ काम किया। उसके बाद उन्हें पॉलिटिकल ब्यूरो चीफ बनाकर फिर जयपुर भेजा गया।

वर्ष 2007 में उन्हें भोपाल दैनिक भास्कर में संपादक के तौर पर जिम्मेदारी दी गई और फिर इंदौर भी भेजा गया। 2011 में अहमदाबाद में ‘दिव्य भास्कर‘ के संपादक की भूमिका में उन्होंने कार्य किया और साल 2015 से वह ‘दैनिक भास्कर‘ के मध्यप्रदेश राज्य के संपादक हैं।

दो दशक से भी अधिक का अनुभव रखने वाले अवनीश ने देश-विदेश  की कई बड़ी घटनाओं को कवर किया है। उन्होंने विभिन्न राजनयिकों के साथ कई विदेश यात्राएं की हैं। समाचार4मीडिया की ओर से अवनीश जैन को उनके इस सफर के लिए बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स दैनिक भास्कर पॉलिटिकल एडिटर राजनीतिक संपादक अवनीश जैन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

14 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

15 hours ago