होम / प्रिंट / वरिष्ठ पत्रकार अनूप शर्मा ने नए साल पर इस अखबार से किया नई पारी का आगाज

वरिष्ठ पत्रकार अनूप शर्मा ने नए साल पर इस अखबार से किया नई पारी का आगाज

मीडिया में करीब ढाई दशक से सक्रिय अनूप शर्मा पूर्व में 'अमर उजाला', ‘हिन्दुस्तान’ और ‘दैनिक जागरण’ में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘अमर उजाला’ (Amar Ujala), बरेली में करीब 10 वर्षों से सिटी इंचार्ज रहे वरिष्ठ पत्रकार अनूप शर्मा ने नए साल पर हिंदी दैनिक ‘अमृत विचार’ (Amrit Vichar) के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां पर बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर जॉइन किया है।

मीडिया में करीब ढाई दशक से सक्रिय अनूप शर्मा पूर्व में ‘हिन्दुस्तान’, बरेली में सीनियर रिपोर्टर और ‘दैनिक जागरण’ में सिटी इंचार्ज के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मूल रूप से बरेली के रहने वाले अनूप शर्मा ने वर्ष 1995 में ‘अमर उजाला’ से मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की थी।

वर्ष 2003 तक बदायूं, पीलीभीत और रुद्रपुर ब्यूरो में बतौर रिपोर्टर काम करने के बाद उन्होंने ‘दैनिक जागरण’ जॉइन कर लिया। यहां करीब छह महीने रिपोर्टिंग के बाद उन्हें सिटी डेस्क इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2005 में ’दैनिक जागरण’ का न्यूज चैनल ’चैनल7’ लॉन्च हुआ तो उसमें उन्हें बरेली ब्यूरो का हेड बनाया गया। 2007 में चैनल बंद होने के बाद फिर फिर ’दैनिक जागरण’ में वापसी की।

इसके बाद यहां से बाय बोलकर उन्होंने वर्ष 2009 में बतौर सीनियर रिपोर्टर ’हिन्दुस्तान’ और वर्ष 2010 में यहां से बतौर सिटी इंचार्ज फिर ’अमर उजाला’ जॉइन कर लिया। अब अनूप शर्मा ने ’अमृत विचार’ के साथ मीडिया में अपना नया सफर शुरू किया है। समाचार4मीडिया की ओर से अनूप शर्मा को उनके नए सफर के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स नई पारी नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट अमृत विचार जॉइनिंग हिंदी दैनिक अनूप शर्मा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago