होम / प्रिंट / ‘अमर उजाला’ में फिर कई संपादकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
‘अमर उजाला’ में फिर कई संपादकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, इस बार मुरादाबाद, जम्मू और चंडीगढ़ के संपादक बदले गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ (Amar Ujala) में एक बार फिर कई संपादकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। समाचार4मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, इस बार मुरादाबाद, जम्मू और चंडीगढ़ के संपादक बदले गए हैं।
बताया जाता है कि ’अमर उजाला’, मुरादाबाद में संपादक रणदीप वशिष्ठ को जम्मू भेजा गया है। रणदीप वशिष्ठ को मीडिया में काम करने का करीब 24 साल का अनुभव है। वह मुरादाबाद संस्करण में करीब ढाई साल से अपनी जिम्मेदार संभाल रहे थे। उनकी जगह मुरादाबाद में नोएडा से नीरज तिवारी को लाया गया है। नीरज तिवारी करीब साढ़े आठ साल से इस अखबार के साथ जुड़े हुए हैं। वह पहले मेरठ और कानपुर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ‘अमर उजाला’ में कई संपादकों के कार्यक्षेत्र बदले
वहीं, जम्मू संस्करण में तैनात संपादक बविंदर कुमार वशिष्ठ को चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। ‘अमर उजाला’ से करीब दो दशक से जुड़े हुए बविंदर करीब तीन साल से जम्मू में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। पूर्व में वह शिमला में भी रह चुके हैं। वह एक अगस्त को चंडीगढ़ संस्करण में बतौर संपादक जॉइन करेंगे। इसके साथ ही चंडीगढ़ में संपादक संजय पांडेय को नोएडा भेजा जा रहा है। वह अगले कुछ दिनों में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
बता दें कि पिछले महीने भी ‘अमर उजाला’ में कई संपादकों के कार्यक्षेत्र बदले गए थे। इन बदलावों के तहत आगरा संस्करण में संपादक विनोद पुरोहित का तबादला कानपुर किया गया था। देहरादून के न्यूज एडिटर कुमार अतुल को अलीगढ़ में संपादक बना कर भेजा गया था। बतौर संपादक कानपुर में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे विजय त्रिपाठी को लखनऊ में राजीव सिंह की जगह संपादक बनाकर भेजा गया था।
टैग्स अमर उजाला संपादक तबादला फेरबदल कार्यक्षेत्र ट्रांसफर बविंदर कुमार वशिष्ठ रणदीप वशिष्ठ नीरज तिवारी