होम / प्रिंट / इस बड़े पद पर हिन्दुस्तान टाइम्स से जुड़ सकते हैं सत्यजीत सेनगुप्ता
इस बड़े पद पर हिन्दुस्तान टाइम्स से जुड़ सकते हैं सत्यजीत सेनगुप्ता
हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया लिमिटेड से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, समूह में सत्यजीत सेनगुप्ता की नियुक्ति होने वाली है
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया लिमिटेड से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, 'एक्सचेंज4मीडिया' के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, समूह में सत्यजीत सेनगुप्ता की नियुक्ति हो सकती है, जो एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर (रेवेन्यू) के तौर पर कार्यरत होंगे। वह प्रिंट बिजनेस यूनिट के सीईओ समुद्र भट्टाचार्य को रिपोर्ट करेंगे।
सत्यजीत सेनगुप्ता को मीडिया सेल्स व मार्केटिंग में गहरा अनुभव है। 2017 से अब तक वह दैनिक भास्कर ग्रुप में चीफ कॉर्पोरेट सेल्स एंड मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्यरत थे। मुंबई स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय से काम करते हुए वह सीधे कंपनी के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल को रिपोर्ट करते थे।
दैनिक भास्कर से पहले, सेनगुप्ता ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (टाइम्स ग्रुप) में अहम पदों पर काम किया है। उन्होंने एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट और गुरुग्राम मेट्रो हेड के रूप में टाइम्स ग्रुप के सभी प्रकाशनों के लिए राजस्व वृद्धि का नेतृत्व किया।
उनका अनुभव इंडिया टुडे ग्रुप में भी रहा है, जहां उन्होंने डिप्टी ब्रांच हेड इम्पैक्ट के रूप में उत्तरी क्षेत्र में ऐड सेल्स को मैनेज किया। उन्होंने इस पद पर चार साल से अधिक समय तक काम किया। सेनगुप्ता ने 1998 में इंडियन एक्सप्रेस से अपने करियर की शुरुआत की थी।
टैग्स