होम / प्रिंट / संजय सलिल ने दैनिक जागरण को कहा ‘अलविदा’, अब यहां संभालेंगे नई जिम्मेदारी
संजय सलिल ने दैनिक जागरण को कहा ‘अलविदा’, अब यहां संभालेंगे नई जिम्मेदारी
दैनिक जागरण के बाहरी दिल्ली ब्यूरो प्रभारी रहे संजय सलिल को लेकर खबर है कि उन्होंने समूह को अपना इस्तीफा दे दिया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
दैनिक जागरण के बाहरी दिल्ली ब्यूरो प्रभारी रहे संजय सलिल को लेकर खबर है कि उन्होंने समूह को अपना इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उन्हें जनवरी में डेस्क पर शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य ठीक न रहने की वजह से उन्होंने इसकी जॉइनिंग नहीं ली थी। लिहाजा दो मार्च को उन्होंने प्रबंधन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने इसकी पुष्टि की है।
अपनी नई पारी को लेकर संजय सलिल ने बताया कि वह बिहार केंद्रित एक मैगजीन और वेबसाइट से जुड़ने जा रहे हैं, जिसकी दिल्ली में लॉन्चिंग की वह जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि अभी इस मैगजीन के नाम का खुलासा उन्होंने नहीं किया है।
पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले संजय सलिल वर्ष 2010 से दैनिक जागरण में कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने जूनियर रिपोर्टर, रिपोर्टर, सीनियर रिपोर्टर और फिर ब्यूरो चीफ का सफर तय किया। वह यहां क्राइम, कोर्ट, राजनीति, लोक निर्माण विभाग बीट कवर कर चुके हैं।
हरियाणा शिक्षक भर्ती घोटाला, बहुचर्चित गीतिका शर्मा आत्महत्या मामला और बवाना अग्निकांड, बुराड़ी में 11 लोगों की सामूहिक आत्महत्या मामले में कई एक्सक्लूसिव खबरें भी उन्होंने इस दौरान ब्रेक की।
इससे पहले वह बिहार के बेगूसराय में दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ व ‘आज’ समाचार पत्रों में बतौर रिपोर्टर कार्य कर चुके हैं।
टैग्स दैनिक जागरण संजय सलिल