होम / प्रिंट / पत्रकार की गिरफ्तारी से नाराज अखबार ने बंद की अपनी एक शाखा
पत्रकार की गिरफ्तारी से नाराज अखबार ने बंद की अपनी एक शाखा
गोलीबारी की घटना में विपक्ष के एक समर्थक और एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई थी, जिसके बाद अखबार ने इस घटना के संबंध में एक खबर प्रकाशित की थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
रूस के लोकप्रिय अखबार ‘कोम्सोमोलस्काया’ ने बेलारूस में अपनी शाखा को बंद कर दी है। दरअसल इसकी वजह उसके एक स्थानीय पत्रकार की गिरफ्तारी है, जिसने बीते मंगलवार को हुई गोलीबारी की एक घटना से संबंधित खबर प्रकाशित की थी।
बता दें कि गोलीबारी की घटना में विपक्ष के एक समर्थक और एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई थी, जिसके बाद अखबार ने इस घटना के संबंध में एक खबर प्रकाशित की थी। इसे लेकर बेलारूस के सूचना मंत्रालय ने गत बुधवार को अखबार की बेलारूस इकाई की वेबसाइट अवरुद्ध कर दी थी, जिसे रोजाना लगभग 20 हजार लोग देखते थे। इसके दो दिन बाद इसके पत्रकार हीनांद्ज मैजहेयका की गिरफ्तारी की खबर मिली।
और अब रूसी अखबार ने यह घोषणा कर दी कि उसने बेलारूस में अपनी शाखा को बंद कर दिया है। अखबार ने कहा कि पिछले साल में, खासकर पिछले एक सप्ताह में जो परिस्थितियां बनी हैं, उसके चलते उसे अपनी बेलारूस इकाई को बंद करने की घोषणा करनी पड़ी है।
टैग्स पत्रकार अखबार रूस बेलारूस कोम्सोमोलस्काया’