होम / प्रिंट / राजस्थान पत्रिका में इस बड़े पद पर हुई राकेश गोपाल की नियुक्ति
राजस्थान पत्रिका में इस बड़े पद पर हुई राकेश गोपाल की नियुक्ति
राकेश गोपाल को 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। पूर्व में वह कई बड़े मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूहों में शुमार ‘राजस्थान पत्रिका’ (Rajasthan Patrika) से एक बड़ी खबर आ रही है। इस खबर के अनुसार, ‘राजस्थान पत्रिका‘ के प्रबंधन ने राकेश गोपाल को नेशनल कॉरपोरेट हेड के पद पर नियुक्त किया है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) से इस खबर की पुष्टि की है।
बता दें कि राकेश गोपाल को मीडिया में काम करने का 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले उन्होंने कई बड़े संस्थानों के साथ काम किया है, जिनमें, आईटीवी नेटवर्क (iTV Network), इंडिया टुडे ग्रुप (India Today Group), एचटी मीडिया लिमिटेड (HT Media Ltd) और बिजनेस वर्ल्ड (BW Businessworld) प्रमुख हैं। समाचार4मीडिया की ओर से राकेश गोपाल को उनकी नई नियुक्ति के लिए ढेर सारी बधाई।
टैग्स प्रिंट नियुक्ति राकेश गोपाल कॉरपोरेट हेड