होम / प्रिंट / GQ India में अब यह बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगी वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शिनी पटवा
GQ India में अब यह बड़ी जिम्मेदारी निभाएंगी वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शिनी पटवा
वर्तमान में वह यहां एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
प्रियदर्शिनी पटवा को प्रसिद्ध मैगजीन ‘जीक्यू’ (GQ) इंडिया में मैनेजिंग एडिटर के पद पर नियुक्त किया गया है। वह यहां पहले की तरह एंटरटेनमेंट एडिटर की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पटवा ने अपनी नई भूमिका के बारे में जानकारी शेयर की है।
अपनी पोस्ट में पटवा ने लिखा है, ‘2022 मेरे लिए काफी अच्छा साल रहा है। इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला और तमाम डेवलपमेंट्स देखने को मिले। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मुझे अब जीक्यू इंडिया में मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है। हालांकि, पूर्व की तरह मैं एंटरटेनमेंट एडिटर की भूमिका निभाना भी जारी रखूंगी।’
बता दें कि प्रियदर्शिनी पटवा करीब दो साल से ‘जीक्यू’ इंडिया के साथ काम कर कर ही है। पूर्व में वह ‘फ्री प्रेस जर्नल’ (Free Press Journal) में फीचर एडिटर भी रह चुकी हैं।
टैग्स मैनेजिंग एडिटर मैनेजिंग डायरेक्टर जीक्यू इंडिया प्रियदर्शिनी पटवा