होम / प्रिंट / 42 साल पुरानी ये लोकप्रिय मैगजीन अब हो रही बंद, लोगों ने कहा- एक युग का अंत

42 साल पुरानी ये लोकप्रिय मैगजीन अब हो रही बंद, लोगों ने कहा- एक युग का अंत

कोरोना अब भारत की अर्थव्यवस्था पर तेजी से असर डाल रहा है। इसकी वजह से मीडिया इंडस्ट्री भी काफी प्रभावित हुई है, जिसके चलते कई मीडियाकर्मियों को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोनावायरस अब भारत की अर्थव्यवस्था पर तेजी से असर डाल रहा है। इसकी वजह से मीडिया इंडस्ट्री भी काफी प्रभावित हुई है, जिसके चलते कई मीडियाकर्मियों को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा है, तो कई कंपनियों को अपने एडिशन तक बंद करने पड़े हैं। ऐसे में क्रिकेट की खबरों के दीवानों के लिए बुरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में 42 साल से क्रिकेट की हर खबर देने वाली लोकप्रिय मैगजीन ‘क्रिकेट सम्राट’ बंद होने जा रही है।

अंग्रेजी दैनिक ‘मिडडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट सम्राट (Cricket Samrat) के प्रकाशक ने इसे बंद करने की घोषणा कर दी है। इससे खेलप्रेमी, खासकर क्रिकेट के दीवाने खासे दुखी हैं। कुछ ने तो इसे एक युग का अंत करार दिया है।

बता दें कि पहली बार ‘क्रिकेट सम्राट’ मैगजीन का प्रकाशन नवंबर 1978 में हुआ था। लेकिन कुछ ही वर्षों में यह क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय मैगजीन बन गई। लोग बेसब्री से इसका इंतजार करते थे। इस मैगजीन में खेल की खबरों के साथ-साथ प्रमुख खिलाड़ियों के इंटरव्यू भी छपते थे। इससे लोग अपने चहेते सितारों की निजी पसंद, नापसंद, संघर्ष से लेकर तमाम बातें जान पाते थे।


टैग्स मैगजीन क्रिकेट सम्राट
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago