होम / प्रिंट / इस इंटरव्यू के चक्कर में दैनिक भास्कर की हुई किरकिरी, प्रेस काउंसिल ने भेजा नोटिस

इस इंटरव्यू के चक्कर में दैनिक भास्कर की हुई किरकिरी, प्रेस काउंसिल ने भेजा नोटिस

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने 17 मार्च 2020 को ‘दैनिक भास्कर’ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन का फर्जी इंटरव्यू पब्लिश करने के मामले में ‘प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया’ (पीसीआई) ने हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’ को आड़े हाथ लिया है। प्रेस काउंसिल के चेयरमैन और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस (रिटायर्ड) चंद्रमौली कुमार प्रसाद ने इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए 17 मार्च 2020 को ‘दैनिक भास्कर’ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

दरअसल, दैनिक भास्कर की डिजिटल शाखा 'डीबी पोस्ट' (DB Post) ने  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ मार्च 2020 के अंक में ‘मैं बेहद जिद्दी हूं, ना नहीं सुनती, बदलाव तो ऐसे ही आएगा’ शीर्षक के साथ सना मरीन का इंटरव्यू पब्लिश किया था। बताया गया था कि अमेरिका में दैनिक भास्कर के प्रतिनिधि सिद्धार्थ राजहंस ने फिनलैंड जाकर वहां की प्रधानमंत्री सना मरीन से विशेष बातचीत की। मरीन मात्र 34 साल की हैं। इतनी कम उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाली वे दुनिया की एक मात्र शख्स हैं। हालांकि, बाद में मामला उठने पर ‘दैनिक भास्कर’ ने अपने ऑनलाइन एडिशन से इस इंटरव्यू को हटा लिया था।

अब ‘पीसीआई’ द्वारा ‘दैनिक भास्कर’ को जारी नोटिस में कहा गया है, ‘काउंसिल के संज्ञान में आया है कि इस तरह का कोई इंटरव्यू सना मरीन द्वारा नहीं दिया गया था।’

पीसीआई द्वारा जारी नोटिस की कॉपी आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स भारतीय प्रेस परिषद नोटिस दैनिक भास्कर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया पीसीआई फिनलैंड प्रधानमंत्री सना मरीन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

1 hour ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago