होम / प्रिंट / पदमजीत सहरावत की कविताओं के संग्रह ‘उड़ान’ का भव्य विमोचन आज दिल्ली में

पदमजीत सहरावत की कविताओं के संग्रह ‘उड़ान’ का भव्य विमोचन आज दिल्ली में

बहुमुखी प्रतिभा के धनी पदमजीत सहरावत की प्रेरणादायक कविताओं का संग्रह ‘उड़ान’ का विमोचन आज इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

बहुमुखी प्रतिभा के धनी पदमजीत सहरावत की प्रेरणादायक कविताओं का संग्रह ‘उड़ान’ का विमोचन 21 जनवरी यानी आज  इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विश्व कप विजेता कपिल देव होंगे। लेखक, संगीतकार और मोटिवेशनल स्पीकर पदमजीत सहरावत अपनी नई पुस्तक के माध्यम से जीवन जीने के नए, सुगम और प्रेरणादायक रास्ते दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं।

किताब के बारे में:

‘उड़ान’ कुछ ऐसी कविताओं का संग्रह है, जो पाठकों को जीवन की विभिन्न परिस्थितियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का मार्गदर्शन देती हैं। यह संग्रह पाठकों को जीवन जीने का एक नया नजरिया और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है। कवि का विश्वास है कि यह कविताएं पाठकों को निश्चित तौर पर पसंद आएंगी।

लेखक का परिचय:

पदमजीत सहरावत एक बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी हैं। वे क्रिकेट कमेंटेटर, गायक, लेखक, कवि और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स, जैसे रंजी ट्रॉफी और देवधर ट्रॉफी, में भाग लिया है और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल चैनलों के लिए कमेंट्री भी की है।

संगीत और मोटिवेशन का अद्भुत संगम उनके व्यक्तित्व की खासियत है। उनकी गायक शैली और प्रेरणादायक विचार लोगों को जीवन के कठिन समय में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं।

आयोजन का विवरण:

- तारीख:   21 जनवरी, 2025
- समय:    दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
- स्थान:    इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, मल्टीपरपज़ हॉल, मैक्स मूलर मार्ग, नई दिल्ली।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संपर्क करें:

- अमन मिश्रा: +91 75033 44179 | aman@businessworld.in
- हिमानी सक्सेना: himani.saxena@businessworld.in

यह किताब और इसका विमोचन कार्यक्रम साहित्य, कला और प्रेरणा से जुड़े हर व्यक्ति के लिए एक खास अवसर होगा।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago