होम / प्रिंट / भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले एडिटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले एडिटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

अपने विवादित बयानों, लेखों और ट्वीट की वजह से वह हमेशा चर्चा में बने रहते थे। वह अकसर भारत को जंग की धमकी देता रहता था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

चीन में सरकार का मुखपत्र माने जाने वाले दैनिक अखबार ‘ग्‍लोबल टाइम्‍स’ के संपादक (एडिटर) हू शिजिन ने रिटायर होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Vibo) पर किया।

शिजिन के वीबो पर दो करोड़ 40 लाख फॉलोवर हैं। उन्होंने कहा कि वह रिटायर भले ही हो रहे हैं लेकिन वह आगे भी अपनी विशेष टिप्पणी ग्लोबल टाइम्स में लिखते रहेंगे। हू शिजिन ने लिखा, 'मैं जारी रखूंगा... हर चीज मैं कम्युीनिस्टि पार्टी की खबरों के लिए करता रहूंगा।'

‘ग्‍लोबल टाइम्‍स’ चीन की सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी का अखबार माना जाता है। कभी लोकतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले हू शिजिन ‘ग्‍लोबल टाइम्‍स’ का एडिटर बनने के बाद जहरीले बयान देने लगा। शिजिन साल 2005 में ग्‍लोबल टाइम्‍स का एडिटर बना था। ग्‍लोबल टाइम्‍स और सोशल मीडिया के जरिए हू शिजिन ने चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के कार्यकाल में बहुत आक्रामक होकर चीन के झूठे राष्‍ट्रवाद को बढ़ावा देने का काम किया। भारत समेत दुनियाभर के देशों के खिलाफ हू शिजिन ट्विटर पर जहर उगलता रहता था। इसी वजह से उसे 'ट्रोल किंग' कहा जाता था।

हू शिजिन अपने विवादित बयानों, लेखों और ट्वीट की वजह से चर्चा में बने रहते थे। वह अकसर भारत को जंग की धमकी देता रहता था। एक ट्वीट में हू शिजिन ने कहा था, 'PLA (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) ने पठारी इलाके में तिब्बत मिलिटरी कमांड की लाइव-फायर ड्रिल का वीडियो रिलीज किया। PLA ने हवाई टुड़कियों के साथ भी ड्रिल की। हां, ये सभी चीन-भारत के हालात की ओर लक्षित हैं। भारतीय सेना या तो उकसाना बंद करे या हारने के लिए तैयार रहें।'

शिजिन ने एक अन्‍य ट्वीट में कहा था, 'अगर पैंगॉन्ग झील में कोई विवाद है तो उसका अंत सिर्फ भारतीय सेना की नई हार में होगा। पैंगॉन्ग झील के दक्षिणी किनारे पर चीन का वास्तविक नियंत्रण है। 1962 में चीन की सेना ने भारत की सेना को यहां हराया था। इस बार भारतीय सेना यथास्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। मुझे उम्मीद है कि भारत वही गलती नहीं दोहराएगा।'

पिछले साल उन्‍होंने अमेरिका के साथ कोरोना के उत्‍पत्ति की जांच करने मांग करने पर ऑस्‍ट्रेलिया की तुलना जूते में चिपके च्यूइंग गम से की थी।

 


टैग्स अखबार संपादक चीन एडिटर ग्लोबल टाइम्स रिटायर हू शिजिन
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago