होम / प्रिंट / इस वजह से 75 साल पुराने अखबार का कार्यालय अस्थायी रूप किया गया बंद

इस वजह से 75 साल पुराने अखबार का कार्यालय अस्थायी रूप किया गया बंद

एक अखबार के दफ्तर को कोविड-19 स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन करने के मामले में अस्थायी रूप से बंद कर दिया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में स्वास्थ्य प्रशासन ने एक अखबार के दफ्तर को कोविड-19 स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन करने के मामले में अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह पूर्वोत्तर का सबसे पुराना अंग्रेजी अखबार ‘द शिलॉन्ग टाइम्स’ है।

बता दें कि कुछ कर्मियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय को एक कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस कदम से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए लोगों की जांच, उन्हें अलग करने और उन्हें पृथक-वास में भेजने में सहूलियत होगी।

पूर्वी खासी पर्वतीय जिले के अधिकारी मात्सेद्वोर वान नांगबी ने कहा कि शिलॉन्ग टाइम्स के कार्यालय भवन और स्टाफ क्वार्टर को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करना जरूरी है ताकि इस जगह पर अनियंत्रित प्रवेश और निकास को रोका जा सके।  

स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक अमन वार ने कहा कि अखबार दफ्तर के एक मशीन ऑपरेटर, एक ड्राइवर और एक हेल्पर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। वहीं, फेसबुक के जरिए अपने पाठकों को जारी किए गए एक नोट में इस अखबार ने कहा कि रविवार से ये उपलब्ध नहीं हो पाएगा।

अखबार ने कहा, बेहद अफसोस के साथ हम अपने पाठकों को सूचित करते हैं कि हम COVID -19 के शिकार होने वाले दुनिया के एकमात्र मीडिया हाउस हैं!

75 साल की सेवा के बाद, हमें स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के कथित उल्लंघन के स्टैंड नहीं मार पाएगा लिए सरकार से सजा मिली, जिसका मतलब है कि शिलॉन्ग टाइम्स 23 अगस्त से फिलहाल स्टैंड नहीं कर पाएगा।

तीन गैर-पत्रकार में COVID -19 पाए पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने हमारे कार्यालय को एक कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है। सभी प्रोटोकॉल्स लागू करने के बावजूद भी एक अधिकारी ने कमियों को उठाया, जहां चूक रह गई। हम रोजाना इस बात को याद करेंगे कि कानून के क्रूर हाथों में हमारी बात दबी हुई है, जिसे कानूनन चुनौती भी नहीं दी जा सकती है।

निश्चिंत रहें, हम वापस आएंगे, क्योंकि हम में अभी भी बहुत आग है और आप सभी हमारी प्रेरणास्त्रोत हैं।

With deep regret we inform our readers that we are the only media house in the world to have fallen victim to COVID-19!...

Posted by The Shillong Times on Saturday, August 22, 2020


टैग्स अखबार कोविड-19 दफ्तर द शिलॉन्ग टाइम्स
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago