होम / प्रिंट / अखबारों ने फ्रंट पेज पर रखीं आज ये खबरें

अखबारों ने फ्रंट पेज पर रखीं आज ये खबरें

नवभारत टाइम्स में विज्ञापन की अधिकता के कारण आज दो फ्रंट पेज हैं, जबकि हिन्दुस्तान में आज भी फ्रंट पेज पर काफी विज्ञापन है

नीरज नैयर 6 years ago

सबसे पहले नवभारत टाइम्स की बात करें तो इस अखबार में आज जैकेट के साथ काफी विज्ञापन है और इसलिए पाठकों को दो फ्रंट पेज मिले हैं। पहले पेज पर रिवर्स हेडलाइन ‘370 खत्म करना कितना सही, अब अदालत परखेगी’ के साथ कश्मीर की खबर लीड है, इसके नीचे पाकिस्तान को राहुल गांधी की नसीहत, राज्यपाल का बयान और कश्मीर पर भारत को मिले रूस के साथ से जुड़ी खबर को रखा गया है। एंकर में पाकिस्तानी मंत्री से जुड़ी खबर है, जो अब निर्णायक संघर्ष चाहते हैं। एक तरह से पूरा पेज ही कश्मीरमय हो गया है।

दूसरे फ्रंट पेज पर लीड 75 नए मेडिकल कॉलेज हैं, लेकिन चिदंबरम की परेशानियों को भी प्रमुखता से लगाया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोर्ट में दावा किया है कि चिदंबरम के खिलाफ ठोस सबूत हैं। अब चूंकि यह मामला अदालत में चल रहा है, इसलिए पूर्व मंत्री पर यौन शोषण के समाचार को भी इसी खबर के साथ लगाया गया है। इनके अलावा पेज पर मात्र दो खबरें और हैं। पहली दिल्ली सरकार की डेंगू के खिलाफ जंग और दूसरी कांग्रेस की कलह। नवभारत टाइम्स के पहले फ्रंट पेज पर आधा पेज विज्ञापन होने के कारण खबरों वाला भाग ही शो हो रहा है, इसलिए यहां पर खबरों वाले भाग को ही लगाया गया है जबकि दूसरा फ्रंट पेज पूरा शो हो रहा है।  

अब जागरण का रुख करें तो फ्रंट पेज पर लीड 75 मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला है, इसी में अर्थव्यवस्था में जान फूंकने की सरकारी कोशिश को भी रखा गया है। यानी दो खबरें एक शीर्षक तले हैं। दूसरी मुख्य खबर अनुच्छेद 370 पर सुनवाई है, जिसकी प्रस्तुति एकदम नीरस है। डीप दो कॉलम में उतारी गई इस न्यूज का शीर्षक सामान्य दो कॉलम के पॉइंट साइज जैसा है। दूसरे शब्दों में कहें तो धड़ बड़ा और सिर छोटा वाली स्थिति हो गई है।

पैकेज को तवज्जो न देते हुए अखबार ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के बयान को अलग से तीन कॉलम में लगाया है। यदि दोनों समाचारों को एक साथ रखा जाता तो एक और खबर की गुंजाइश बन सकती थी। एंकर में माला दीक्षित की स्टोरी है, जिसमें उन्होंने अयोध्या विवाद पर हिंदू पक्ष की दलीलों के बारे में बताया है। इसके अलावा, छेड़छाड़ के विरोध में एसिड हमले की खबर को डीप सिंगल में जगह मिली है।

इसके अलावा हिन्दुस्तान को देखें तो अखबार में आज भी फ्रंट पेज पर काफी विज्ञापन है। अखबार ने खेल दिवस को याद रखते हुए टॉप बॉक्स उसी के नाम समर्पित किया है। ‘जमीं से उठे सितारों ने जगाई उम्मीद’ इस खूबसूरत शीर्षक के साथ ऐसे चार खिलाड़ियों को इस बॉक्स में जगह मिली है, जिन्होंने हर मुश्किल को मात देकर खास मुकाम हासिल किया। लीड 75 मेडिकल कॉलेज खोले जाने का फैसला है और कश्मीर को तीन कॉलम में जगह मिली है।

इसके पास ही सिंगल में राहुल गांधी की पाक को नसीहत और पाक द्वारा हवाई क्षेत्र बंद करने के फैसले से जुड़ी न्यूज है। इस तरह से यह एक पैकेज बन गया है। पारंपरिक एंकर के बजाय अपराध से जुड़े दो समाचारों को सबसे नीचे लगाया गया है। इनमें पहला ‘बच्चा चोरी की अफवाह पर यूपी में बवाल’और ‘दूसरा छेड़छाड़ के विरोध पर 14 लोगों पर फेंका तेजाब’ है। चिदंबरम की मुश्किलें आज पेज पर सिंगल कॉलम में हैं।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर लगातार सुर्खियों में है और इन्हीं सुर्खियों को आज अमर उजाला ने अपने फ्रंट पेज की लीड बनाया है। घाटी के राज्यपाल का कहना है कि अगले तीन महीनों में राज्य के 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा अनुच्छेद 370 पर पांच जजों की सुनवाई और कुछ अन्य संबंधित समाचारों को भी लीड के साथ लगाया गया है। यानी कश्मीर की अलग-अलग खबरों को एक पैकेज के रूप में पेश किया गया है। इसके पास ही केंद्र सरकार के 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलने के फैसले से जुड़ी खबर को जगह मिली है।

पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम की मुश्किलों से जुड़ी न्यूज को आज अमर उजाला ने दो कॉलम में रखा है। पेज पर अपराध की एक ऐसी खबर भी है, जिसे लोग काफी पढ़ेंगे। इस खबर के अनुसार 88 वर्षीय एक महिला को हेरोइन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विज्ञापन के चलते एंकर के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, लेकिन पीएम मोदी की नसीहत को उसी अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा है कि नियुक्तियों में रिश्तेदारों को तवज्जो न दें और केवल वही दावे करें, जो पूरे हो सकें। इसके अलावा, पेज पर कुछ महत्वपूर्ण सिंगल समाचार भी हैं।

नवोदय टाइम्स की बात करें तो इस अखबार ने फ्रंट पेज पर 75 मेडिकल कॉलेज खोलने के फैसले और जम्मू-कश्मीर में नौकरियों को मिलाकर पूरे आठ कॉलम में लीड लगाई है। दोनों समाचार लगभग एक ही नेचर के हैं, इसलिए इन्हें एक साथ रखने को अच्छा निर्णय कहा जा सकता है। पेज पर दूसरी मुख्य खबर राहुल गांधी की पाकिस्तान को नसीहत है और इसी के नीचे तीन कॉलम में पाकिस्तान द्वारा बंद किये गए तीन हवाई क्षेत्र से जुड़ा समाचार है।

बच्चों से कुकर्म करने वाले सीरियल रेपिस्ट की गिरफ्तारी की खबर को एंकर के स्थान पर रखा गया है। इसके अलावा वायुसेना से जुड़ी एक न्यूज भी है, जिसके अनुसार स्पाइस-2000 बम का एडवांस वर्जन जल्द ही मिलेगा।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago