होम / प्रिंट / इन खबरों से ‘सजाया’ आज अखबारों ने अपना फ्रंट पेज

इन खबरों से ‘सजाया’ आज अखबारों ने अपना फ्रंट पेज

दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स के पाठकों को दो फ्रंट पेज मिले हैं। अमर उजाला और दैनिक भास्कर में आज फ्रंट पेज पर कोई विज्ञापन नहीं है, हिन्दुस्तान में फ्रंट पेज पर दो बड़े विज्ञापन हैं

नीरज नैयर 6 years ago

महाराष्ट्र का सियासी संग्राम लंबा खिंचेगा, ये तो समझ आ गया था, लेकिन इतना लंबा चलेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। आज भी यही खबर लगभग सभी अखबारों की लीड है। शुरुआत आज हिन्दुस्तान से करते हैं। फ्रंट पेज पर दो बड़े विज्ञापन हैं। ‘होटल में विपक्षी एकता की महाशपथ’ शीर्षक के साथ छह कॉलम में लीड लगाई गई है। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस ने अपने विधायकों को होटल में ले जाकर पार्टी का साथ देने की शपथ दिलाई। हालांकि, इन 162 विधायकों में से कितनों ने मन से शपथ ली है और कितनों ने महज नाम की, इसका पता तो फ्लोर टेस्ट के वक्त ही चलेगा।

पेज पर दूसरी बड़ी खबर प्रदूषण है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा है कि रोज दम घुटने से अच्छा है विस्फोटक से मार डालें। वहीं दिल्ली पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस खबर को अखबार ने प्रमुखता से तीन कॉलम में रखा है। इसके अलावा, स्थानीय महत्व के समाचार सहित दो सिंगल खबरें भी हैं। चुनावी मौसम में दिल्ली विकास प्राधिकरण 10 लाख से अधिक दुकानों को फ्री होल्ड के जरिये मालिकाना हक देगा। वहीं, कर्मचारियों का मूल वेतन बढ़ाने पर सहमति बन गई है।

अब अमर उजाला की बात करें तो फ्रंट पेज पर कोई विज्ञापन नहीं है। पेज की शुरुआत टॉप बॉक्स से हुई है, जिसमें महाराष्ट्र का सियासी संकट है। लीड प्रदूषण पर कोर्ट की फटकार है। खबर का शीर्षक सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ‘लोग तिल-तिलकर मरें, इससे अच्छा एक बार में ही उड़ा दें’ को लगाया गया है। कश्मीर में बर्फबारी फोटो के रूप में पेज पर है, जबकि नाकाम आतंकी साजिश को उसके नीचे तीन कॉलम में रखा गया है।

रविदास मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना आदेश बदल दिया है। अब कोर्ट ने पुरानी जगह पर ही मंदिर बनाने की इजाजत दे दी है। इस खबर सहित पेज पर न्यूनतम बैलेंस न रखने पर बैंकों ने वसूले 1996 करोड़ और आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर कोर्ट का आदेश भी है। शीर्ष न्यायालय ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोकने की व्यवस्था करे। एंकर में बढ़ते ट्रैफिक से स्वास्थ्य को होने वाले खतरों को रेखांकित किया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, व्यस्त सड़कों के पास रहने वालों में फेफडों के कैंसर का खतरा 10 फीसदी अधिक होता है। अखबार ने ‘जी’ (ZEE) के चेयरमैन सुभाष चंद्रा के इस्तीफे को संक्षिप्त में जगह दी है।

आज नवभारत टाइम्स में दो फ्रंट पेज हैं। पहला पेज महाराष्ट्र की सियासत के नाम है, जिसमें होटल में शपथ, सुप्रीम कोर्ट, सिंचाई घोटाले के केस बंद सहित महाराष्ट्र से जुड़ी तमाम खबरों को जगह मिली है। दूसरे पेज पर सबसे बड़ी खबर के रूप में प्रदूषण पर कोर्ट की फटकार है। शीर्ष अदालत इस विषय पर काफी गंभीर है। दिल्ली में हॉकी खिलाड़ियों में चली हॉकी सहित नाकाम आतंकी साजिश की खबर को भी फ्रंट पेज पर जगह मिली है।

एंकर में चुनावी मौसम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा लिया गया फैसला है। प्राधिकरण दुकानों को फ्रीहोल्ड की जरिये मालिकाना हक देने जा रहा है। ‘नवभारत टाइम्स’ के पहले फ्रंट पेज पर आधा पेज विज्ञापन होने के कारण खबरों वाला भाग ही शो हो रहा है, इसलिए यहां पर खबरों वाले भाग को ही लगाया गया है जबकि दूसरा फ्रंट पेज पूरा शो हो रहा है।

वहीं, दैनिक जागरण पर नजर डालें तो विज्ञापनों के चलते आज दो फ्रंट पेज बनाये गए हैं। पहले पेज की सबसे बड़ी खबर प्रदूषण पर सरकारों को फटकार है। इसके पास ही डीप सिंगल में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का दिल्ली सरकार को दिया आदेश है। ट्रिब्यूनल ने रिहायशी इलाकों में चल रहीं 4774 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने को कहा है। उधर, ममता बनर्जी की केंद्र सरकार से नई टशन भी पेज पर है। बंगाल की ‘दीदी’ ने शरणार्थियों को जमीन का मालिकाना हक देने की तैयारी कर ली है, जबकि चंद रोज पहले ही गृहमंत्री ने पूरे देश में एनआरसी लागू करने की बात कही थी। इसके अलावा, सबसे नीचे दो कॉलम में ज्योतिरादित्य सिंधिया को जगह मिली है। सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट से कांग्रेस का नाम हटा दिया है। लिहाजा माना जा रहा है कि वो कुछ बड़ा करने वाले हैं।

दूसरे पेज पर लीड महाराष्ट्र का सियासी संग्राम है, जबकि दिल्ली पर हमले की नाकाम साजिश को भी बड़ी जगह मिली है। दुकानों को फ्री होल्ड करने का दिल्ली विकास प्राधिकरण का फैसला तीन कॉलम में है। वहीं, हॉकी के फाइनल मुकाबले में चले लात-घूंसों को भी अखबार ने फ्रंट पेज पर रखा है। पंजाब पुलिस और पीएनबी के बीच खेले जा रहे फाइनल में खिलाड़ी आपस में ही भिड़ गए। एंकर में हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों को मिली बड़ी जीत को सजाया गया है। स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी ने 90% सीटों पर जीत दर्ज की है।

सबसे आखिर में दैनिक भास्कर का रुख करते हैं। अखबार के फ्रंट पेज पर आज कोई विज्ञापन नहीं है। लीड महाराष्ट्र है, जिसे पूरे सात कॉलम जगह मिली है। लीड में ही सिंचाई घोटाले के 9 केस बंद करने संबंधी खबर को भी रखा गया है। प्रदूषण पर कोर्ट की फटकार और आतंकी हमले की नाकाम साजिश को भी अखबार ने प्रमुखता दी है। इसके अलावा, ग्रीन ट्रिब्यूनल के दिल्ली सरकार को आदेश, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बदले स्टेटस सहित तीन सिंगल समाचार पेज पर हैं। इनमें ‘जी’ के चेयरमैन पद से सुभाष चंद्रा का इस्तीफा और 92 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का वीआरएस प्रमुख है। एंकर में केरल के पेड़ वाले डॉक्टर के बारे में बताया गया है।

आज का ‘किंग’ कौन?

1: लेआउट की बात करें तो ‘नवभारत टाइम्स’ और ‘हिन्दुस्तान’ ने सीमित जगह के बावजूद अच्छा फ्रंट पेज बनाया है, लेकिन बाजी ‘दैनिक भास्कर’ के नाम रही है। ‘दैनिक भास्कर’ और ‘अमर उजाला’ का फ्रंट पेज खाली था, इसलिए असल मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच था, जिसमें ‘दैनिक भास्कर’, ‘अमर उजाला’ से आगे निकल गया।

2: खबरों की प्रस्तुति में भी ‘दैनिक भास्कर’ का फ्रंट पेज सबसे बेहतर दिखाई दे रहा है।     

3: कलात्मक शीर्षक के मामले में सभी अखबार एक जैसे हैं, फिर भी ‘नवभारत टाइम्स’ ने हॉकी वाली खबर की हेडलाइन ‘एक-दूसरे पर चली खिलाड़ियों की हॉकी’ में प्रयोग किया है। इसलिए उसे अव्वल कहा जा सकता है।


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला दैनिक भास्कर नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 days ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

3 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

4 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

2 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

15 hours ago