होम / प्रिंट / अखबारों के फ्रंट पेज पर आज इन खबरों को मिली तवज्जो

अखबारों के फ्रंट पेज पर आज इन खबरों को मिली तवज्जो

नवभारत टाइम्स में आज फ्रंट पेज पर काफी विज्ञापन है, दैनिक जागरण में फ्रंट पेज पर फुल पेज विज्ञापन होने के कारण तीसरे पेज को बनाया गया है फ्रंट पेज

नीरज नैयर 6 years ago

पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और यही मुश्किलें आज दिल्ली से प्रकाशित होने वाले प्रमुख अखबारों की सुर्खियां हैं। आज नवभारत टाइम्स से शुरुआत करें तो फ्रंट पेज पर काफी विज्ञापन है। लीड को रचनात्मक शीर्षक ‘सिब्बल...सिंघवी...खुद चिदंबरम की दलीलें फेल’ के साथ लगाया गया है। इसके बाद तीन कॉलम में स्थानीय महत्व की खबर ‘तुगलकाबाद हिंसा पर थाने में अदालत लगी और 96 को जेल भेजा गया’ है। वीर सावरकर की मूर्ति के अपमान, सीवर में पांच की मौत और रोडरेज की घटना को सिंगल कॉलम में रखा गया है। इसके अलावा पेज पर ब्राजील में अमेजन के जंगल में लगी आग और भारत से बातचीत पर इमरान खान के बयान की खबर भी है। चंद्रयान-2 द्वारा ली गई चांद की पहली तस्वीर को नवभारत टाइम्स ने बेहद आकर्षक अंदाज में पेश किया है।

यदि दैनिक जागरण का फ्रंट पेज देखें तो अखबार में फुल पेज विज्ञापन होने की वजह से तीसरे पेज को फ्रंट पेज बनाया गया है। लीड चिदंबरम की रिमांड है और इसके पास ही दो कॉलम में शरद पवार की खबर को रखा गया है। पवार के खिलाफ को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। इस तरह से सात कॉलम भ्रष्टाचार से जुड़े समाचारों के नाम समर्पित हैं। नीचे अयोध्या विवाद पर सुनवाई है और कश्मीर पर मिले फ्रांस के साथ को भी प्रमुखता से लगाया गया है। इन दोनों ख़बरों के बीच में डीप सिंगल में मध्य प्रदेश में आईएसआई के पांच एजेंटों की गिरफ्तारी का समाचार है। सीवर में मौत को सबसे नीचे जगह मिली है, जबकि एंकर में एक बार फिर कश्मीर पर नवीन नवाज की स्टोरी है। 

वहीं, हिन्दुस्तान का फ्रंट पेज भी आज विज्ञापनों से भरा है। ‘चिदंबरम से चार दिन पूछताछ होगी’ इस हेडलाइन के साथ लीड को 6 कॉलम में रखा गया और इसी में राज ठाकरे और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कसते शिकंजे का भी जिक्र है। तुगलकाबाद हिंसा उर्फ़ रविदास मंदिर विवाद में 96 की गिरफ्तारी दो कॉलम में है। वहीं, मां द्वारा बच्चे की हत्या और सीवर में पांच की मौत की खबर को भी पेज पर बड़ी जगह दी गई है। भारत से बातचीत को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बयान को नीचे दो कॉलम में लगाया गया है। इसके अलावा, मोदी की तीन देशों की यात्रा, चंद्रयान-2, सेंसेक्स में गिरावट और एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति रोकी, सिंगल कॉलम खबरों के रूप में पेज पर हैं।

आज अमर उजाला के फ्रंट पेज पर नजर डालें तो टॉप पर एक बड़ा विज्ञापन है। लीड चिदंबरम है, जिसकी प्रस्तुति बाकी अखबारों की तुलना में ज्यादा आकर्षक कही जा सकती है। इसके पास ही डॉटेड बॉक्स में कश्मीर मुद्दे पर भारत को मिले फ्रांस के साथ को लगाया गया है। ‘सीवर में मौत’ का शीर्षक भी दूसरों से काफी अलग है और हादसे की भयावता को स्पष्टता से दर्शाता है। काफी दिनों के बाद अमर उजाला का डॉटेड बॉक्स प्रेम फिर से दिखाई दे रहा है, क्योंकि भीम आर्मी प्रमुख की गिरफ्तारी को भी डॉटेड बॉक्स में लगाया गया है। यानी दो खबरें एक जैसे बॉक्स में हैं। एंकर में जानकारीपरक खबर है, जिसके मुताबिक आरएफआईडी टैग के बिना आज से दिल्ली में वाहनों के प्रवेश पर रोक लग गई है। इसके अलावा पेज पर चंद्रयान-2 सहित कुछ अन्य महत्वपूर्ण समाचार हैं, लेकिन इमरान खान के बयान को जगह नहीं दी गई है।

इनके अलावा, नवोदय टाइम्स को देखें तो सीवर में मौत की खबर को प्रमुखता के साथ लगाया गया है। लीड चिदंबरम की रिमांड है, जिसे काफी बड़ी जगह में आकर्षक अदाज में प्रस्तुत किया गया है। कश्मीर पर फ्रांस का साथ से जुड़ी खबर तीन कॉलम में है, लेकिन शीर्षक में शब्द कम करने के बजाय उसे इतना कंडेंस कर दिया गया है कि वो देखने में अटपटा लग रहा है। इसके पास ही चांद की तस्वीर को बॉक्स में रखा गया है। इमरान खान को नीचे अलग से जगह मिली है और एंकर में चिदंबरम की गिरफ्तारी पर सोनिया गांधी की प्रतिक्रिया है।      


टैग्स हिन्दुस्तान दैनिक जागरण अमर उजाला नवोदय टाइम्स नवभारत टाइम्स न्यूजपेपर कवरेज न्यूजपेपर्स अखबारों का विश्लेषण अखबार समीक्षा पी. चिदंबरम
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

1 day ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

6 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

6 hours ago